Report Arvind kumar neur chif
Date 16/3/2026
MO 6386580730
एनटीपीसी परियोजना के स्टेज 3 में कार्य कर रहे पेटी कांट्रैक्टरो पर श्रमिको ने शोषण का आरोप लगाया
श्रमिकों का आरोप 12 घंटे कार्य कराकर 8 घंटे का भुगतान किया जाता है
बीएचईएल के अंतर्गत पेंटी कांट्रैक्टरो पर आरोप
श्रमिकों का आरोप कांट्रैक्टर बीना ईआएसी, मेडिकल जांच, इंश्योरेंस, जैसी सुविधाएं भी नहीं दे रही
श्रमिकों ने अनवर, पहाड़पुर,अनन्त इस्काई, कुमार क्रिएशन , ट्रामिको,एसटी सहित अन्य ठेकेदारों पर शोषण का आरोप लगाया
श्रमिकों का आरोप ड्यूटी पर लाने - ले जाने की उचित व्यवस्था नहीं
बीएच ईएल प्रबंधन द्वारा सात दिनों के भीतर श्रमिकों की समस्याओं का समाधान कराने पर सहमति बनी
एंकर। सोनभद्र में शक्ति नगर स्थित एनटीपीसी सिंगरौली परियोजना स्टेज 3 में कार्य कर रही बीएच ईएल के अंतर्गत पेटी कांट्रैक्टरो पर शोषण का आरोप लगाकर श्रमिकों ने सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कार्य बहिष्कार किया। श्रमिकों का आरोप है कि पेटी कांट्रैक्टर उनसे 12 घंटे कार्य कराकर 8 घंटे की मजदूरी के भुगतान के साथ कंपनी बीना ईआएसी,मेडिकल जांच,पीएफ, इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी मुहैया नहीं करा रही है। कोई श्रमिक इसके खिलाफ आवाज उठाता है तो उसे कार्यमुक्त करने की धमकी दी जाती है। बीएच ईएल प्रबंधन के साथ दिनों के भीतर समस्यायों के समाधान की सहमति पर श्रमिक कार्य पर वापस लौटे।
वीओ। सोमवार को एनटीपीसी सिंगरौली परियोजना स्टेज 3 में श्रमिकों ने कांट्रैक्टरो पर शोषण का आरोप लगाकर कार्य ठप कर दिया। श्रमिकों ने बीएच ईएल के अंतर्गत अनवर, पहाड़पुर, अनन्त इस्काई, कुमार क्रिएशन, ट्रामिको एस.टी. सहित अन्य ठेकेदारों पर मनमानी कार्य कराने का आरोप लगाया साथ ही श्रमिकों का आरोप है कि उन्हें ड्यूटी लाने ले जाने के लिए वाहनों में भेड़ -बकरियो की तरह ठुसकर ले जाया जाता है, जिससे श्रमिकों के हादसे का शिकार होने की आशंका बनी रहती है। बीएच ईएल प्रबंधन ने श्रमिकों की समस्याओं का साथ दिवस के भीतर समाधान करने की बात कही है तब जाकर श्रमिक कार्य बहिष्कार से कार्य पर वापस लौटे।
वीओ - समाजवादी मजदूर सभा उत्तर प्रदेश प्रदेश सचिव मुकेश सिंह ने कहा कि जब से (बीएच ईएल) भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड एनटीपीसी सिंगरौली परियोजना स्टेज 3 में कार्य रही है तब से लगातार मजदूरों के शोषण की शिकायत सामने आ रही है। मुकेश सिंह ने सदैव मजदूरों के हितों की लड़ाई लड़ने की बात कही। कहा वह इस मामले को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को पत्र लिखकर मामले से अवगत करायेंगे।
बाइट ( मुकेश सिंह, समाजवादी मजदूर सभा सचिव उत्तर प्रदेश)
