ब्युरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
ग्रीनगार्डियन चेरिटेबल ट्रस्ट सुरत असहनीय गर्मी में पक्षियों की मदद का सराहनीय कार्य
भीषण गर्मी के बीच, ग्रीन गार्जियन चैरिटेबल ट्रस्ट ने आज एक मानवीय और पर्यावरण-हितैषी कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसके तहत भीषण गर्मी में पक्षियों को पीने का पानी उपलब्ध कराया गया।सुरत गुजरात गैस सर्कल, अडाजन में आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत 3,000 पानी के बर्तन पक्षियों के लिए निःशुल्क वितरित किए गए।
इस सराहनीय पहल से हजारों पक्षियों को प्यास से बचाया जा सकेगा और पक्षियों एवं प्रकृति के प्रति लोगों में जागरूकता भी बढ़ेगी।
ग्रीन गार्जियन चैरिटेबल ट्रस्ट वन्यजीवों, पक्षियों और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत है।सराहनीय कार्यक्रमों में भाग लेने या वन्यजीवों के जीवन को बचाने के लिए ट्रस्ट के हेल्पलाइन नंबर 9998856702 और 9998850702 पर संपर्क किया जा सकता है। ग्रीन गार्जियन चैरिटेबल ट्रस्ट ने यह जानकारी दी है।


