Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

बारडोली गुजरात: सूरत ग्रामीण एलसीबी पुलिस ने बारडोली के पास मानेकपोर गांव हाईवे परसे 1,03,74,000 करोड़ रुपये की विदेशी शराब जब्त की

 ब्यूरो चीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात


सूरत ग्रामीण एलसीबी पुलिस ने बारडोली के पास मानेकपोर गांव हाईवे परसे 1,03,74,000 करोड़ रुपये की विदेशी शराब जब्त की।

सूरत के पुलिस महानिरीक्षक प्रेमवीर सिंह और जिला अधीक्षक राजेश गढीया ने ग्रामीण एलसीबी पुलिसको राजमार्ग पर विदेशी शराब की बड़े पैमाने पर तस्करीको रोकने केलिए सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

ग्रामीण एलसीबी के पीआई आर.बी. भटोल, एम.आर. शकोरिया, एल.जी. राठौड़ के मार्गदर्शन में, पीएसआई एच.सी. मसानी, जे.एल. पटेल, ए.एन. चौहान, ए.एच. पटेल और पुलिस कर्मियों शैलेश भाई, अरविंद भाई, राजदीप भाई, नीलेश भाई और प्रहलाद सिंहकी टीमने बड़ी मात्रामें विदेशी शराब जब्त की।


बारडोली तालुका में मानेकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 53 से एलसीबी पुलिस कर्मियों चिराग कुमार और अमरतजी को मिली सूचना के आधार पर, टाटा कंपनीका बड़ा ट्रेलरमे चोरखाना बनाकर हेराफेरी होतीहुई बड़ी मात्रामें विदेशी व्हिस्की जब्त की गई।


मानेकपुर गांव में, फाउंटेन होटल के सामने, टाटा कंपनी के ट्रेलर नंबर RJ52GA 1021 के चालक, डूंगरराम रावतराम मेघवाल, रहे,गंगापुर गांव, आगीन शाकातला, तहसील चौहटन, जी. बाड़मेर, राजस्थान को रोका गया और उनकी तलाशी ली गई, जिसमें पुलिससे बचने के लिए खुफिया चोरखाना में छिपाकर रखी गई विदेशी शराबकी बड़ीमात्रा बरामद हुई।


वांछित आरोपी बाड़मेर जिले के बायतु गांव के हरलालराम जाट नामके व्यक्तिने 7,980 बोतल व्हिस्की कीमत 1,03,74,000 करोड़का माल लोड करवाया होनेकी जानकारी पुलिसको ट्रेलर चालकने दी पुलिसने विदेशी शराब, टाटा कंपनीका ट्रेलर, मोबाइल और नकद कुल मिलाके 1,38,99,120 करोड़ रुपये का मुद्दामाल जब्त किया पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार करके कानूनी कार्रवाई के बाद बारडोली ग्रामीण पुलिस थानेमें मुद्दामाल केसाथ चालक के सामने एलसीवी पुलिसने गैरकानूनी शराबकी हेराफेरी का गुना दर्ज करवाया है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe