नाबालिग लडकी को बहला फुसला कर साथ ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावां (हरदोई), 17 मार्च। थाना मल्लावां पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, 18 फरवरी 2026 को वादी ने थाना मल्लावां में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी बहन को शिवम पुत्र कमलेश निवासी ग्राम इस्माइलपुर, थाना गुरसहायगंज, जनपद कन्नौज बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 94/26 के तहत धारा 87/137(2) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की।
विवेचना के दौरान पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए धारा 64(1) सहित अन्य प्रासंगिक धाराएं भी बढ़ाई गईं।
इसके बाद थाना मल्लावां पुलिस टीम ने नामजद आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप पाण्डेय, हेड कांस्टेबल विजय कुमार और कांस्टेबल आनंद कुमार शामिल रहे। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
