मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा से मनीष इंगोले की रिपोर्ट
*चौकी सिंगोडी थाना अमरवाडा*
(म.प्र. पुलिस जिला- छिन्दवाड़ा)
*चौकी सिंगोडी थाना अमरवाडा पुलिस के द्वारा शराब पीकर वाहन चलाकर हुड़दंग करते हुए 02 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया*
दिनांक- 04/03/26 को होली व्यवस्था ड्यूटी मे क्षेत्र भ्रमण के दौरान टी पाईंट, ग्राम नेहरिया मे वाहन चैकिंग कर रहे थे उसी समय ग्राम उर्धन तरफ से दो व्यक्ति लहराकर हुड़दंग करते हुए मोटरसायकल चलाते हुए आए जो शराब के नशे मे थे । वाहन चालक को रोककर नाम पता पूछने पर अपना नाम आकाश उर्फ बंटू पिता संजय बादशाह उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम भोकई कॉलोनी का होना बताया । उक्त व्यक्ति शराब के नशे मे होने से डॉक्टर से मेडिकल मुलाहिजा कराया गया जो डॉक्टर के द्वारा नशे मे होना लेख किया गया । आरोपी आकाश उर्फ बंटू पिता संजय बादशा से एक नई बजाज पल्सर मोटरसायकल मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त की गई । चौकी सिंगोड़ी मे आरोपी आकाश उर्फ बंटू पिता संजय बादशाह उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम भोकई के विरूद्ध *इस्तगाशा क्र. - 196/26 धारा- 129/194, 3/181, 130/177(3),132/177(1), 185 मो.व्ही. एक्ट* तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है । आरोपियो आकाश उर्फ बंटू पिता संजय बादशाह एवं अरूण उर्फ करण पिता गयालाल वर्मा के द्वारा परिशांति भंग करने की आशंका तथा संज्ञेय अपराध की घटना घटित करने की संभावना होने के कारण दोनो आरोपियो के विरूद्ध *इस्तगाशा क्र. -18/26 धारा-170 बी.एन.एस.एस.* तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जो आरोपियो का जेल वारंट प्राप्त होने पर उपजेल अमरवाड़ा मे निरूद्ध किया गया ।*नाम आरोपीगण–*
1) अरूण उर्फ करण पिता गयालाल वर्मा उम्र 33 वर्ष,
(2) आकाश उर्फ बन्टू पिता संजय बादशाह उम्र 28 वर्ष दोनों निवासी ग्राम भोकई (अमरवाड़ा)
*जप्तशुदा मशरूका –*
एक नई बजाज पल्सर मोटरसायकल बिना नंबर की
*पुलिस टीम –*
चौकी प्रभारी सिंगोडी उप निरी पंकज राय, सउनि राजकुमार सनोडिया, आर. पीयुष एवं आर गुरमुख
सहयोगी जनता//सक्रिय पुलिस //सुरक्षित समाज

