Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दृष्टिगत जीआरपी उ0प्र0 में सराहनीय कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों का सम्मान समारोह

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।


10 मार्च 2026


*अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दृष्टिगत जीआरपी उ0प्र0 में सराहनीय कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों का सम्मान समारोह*

झांसी। प्रकाश डी0, पुलिस महानिदेशक रेलवे द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दृष्टिगत जीआरपी में सराहनीय कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों व महिला अनुसेवकों का सम्मान समारोह जीआरपी मुख्यालय लखनऊ में आयोजित किया गया। 

इस अवसर पर जीआरपी में ड्यूटी के दौरान सराहनीय कार्य करने वाली चयनित महिला पुलिसकर्मियों 1. म0हे0का0 निर्दोष कुमारी जीआरपी थाना सीतापुर 2. म0हे0का0 रीता सिंह जीआरपी थाना उन्नाव 3. म0हे0का0 रजनी कुमारी जीआरपी थाना बड़ौत 4. म0हे0का0 गोदावरी ओझा जीआरपी थाना गोरखपुर 5. म0हे0का0 कविता राय जीआरपी थाना देवरिया 6. म0हे0का0 दिप्ती जीआरपी थाना टुण्डला 7. म0हे0का0 राजरानी जीआरपी थाना मथुरा 8. म0हे0का0 प्रयिंका देवी जीआरपी थाना प्रयागराज 9. म0का0 सुमन यादव जीआरपी थाना प्रयागराज 10. म0का0 अनुराधा देवी, जीआरपी थाना कर्वी 11. म0का0 प्रकांक्षा जीआरपी थाना झांसी एव महिला अनुसेवक 1. सीता रानी यादव 2. बबिता जीआरपी मुख्यालय लखनऊ को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठ एवं समर्पित कार्यों की सराहना की गई।
 
महिला पुलिसकर्मी रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा, सहायता एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अपनी दक्षता, संवेदनशीलता एवं कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। महिला सुरक्षा हेतु चलाये जा रहे अभियान “मिशन-शक्ति” के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में यात्रा करने वाली महिला यात्रियों को जागरुक करने में महिला पुलिसकर्मियों का विशेष योगदान रहता है। 


महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर रोहित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ व श्री अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (स्टाफ ऑफिसर) भी उपस्थित रहे।


आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe