Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

सुबह की बड़ी खबरें... ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS

 *सुबह की बड़ी खबरें...*

ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS 

➡लखनऊ- आज विधानसभा पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन, आज सुबह 11 बजे कांग्रेस करेगी प्रदर्शन, अजय राय के नेतृत्व में विधानसभा का घेराव, अविनाश पांडेय और आराधना मिश्रा मौजूद रहेंगी, MLA वीरेंद्र चौधरी सहित कार्यकर्ता होंगे शामिल


➡लखनऊ- आज प्रस्तावित प्रोटेस्ट से पहले पुलिस की कार्रवाई, कांग्रेस के कई नेताओं को किया गया हाउस अरेस्ट, तौहीद खान को पुलिस ने घर में ही किया नजरबंद, तनुज पुनिया भी पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, कई अन्य पार्टी पदाधिकारियों पर भी हुई कार्रवाई, प्रोटेस्ट को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर


➡लखनऊ- RSS प्रमुख मोहन भागवत का लखनऊ दौरा आज, 17, 18 फरवरी को संघ प्रमुख का लखनऊ दौरा, संघ के शताब्दी वर्ष के तहत भागवत करेंगे बैठक, 17 और 18 फरवरी को चार प्रमुख बैठक करेंगे, कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं से भी मिल सकते हैं


➡बहराइच- दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, बाइक सवार दो युवक हुए हादसे का शिकार, बाइक सवार एक की मौत, एक युवक घायल, खैरीघाट के दीवान मटेरा गांव निवासी है दोनों, रिसिया क्षेत्र के रिसिया मोड के पास हुआ हादसा, पैदल जा रही महिला को अज्ञात वाहन ने रौंदा, महिला गंभीर घायल, बच्ची की हुई मौत, फखरपुर के मलूकपुर निवासी बताई जा रही मा-बेटी, थाना फखरपुर इलाके के मदनकोठी के पास की घटना


➡झांसी- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कल झांसी जाएंगे, अखिलेश यादव दो शादी समारोहों में होंगे शामिल, दोपहर 12:15 बजे दतिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे, 1:30 बजे शादी समारोह में शामिल होंगे, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश कश्यप के भतीजे की है शादी, शिवपुरी हाईवे बाईपास स्थित दूसरे समारोह में जाएंगे


➡झांसी- कांग्रेस के जिलाध्यक्ष घर में हुए नजरबंद, देशराज रिछारिया को पुलिस ने किया नजरबंद, लखनऊ में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने वाले थे, मनरेगा में बदलाव के विरोध में होना है प्रदर्शन, पुलिस ने घर, कॉलोनी गेट पर पहरा लगाया


➡हापुड़- कैंटर ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार युवक सुनील घायल, थाना धौलाना क्षेत्र का मामला


➡रायबरेली- नशे में धुत लोडर वाहन ने मारी टक्कर, एक साथ 4 गाड़ियों में मारी जोरदार टक्कर, कार, दो स्कूटी, एक बाइक में मारी टक्कर, हादसे में चारों वाहन के उड़े परखच्चे, घटना में 3 बच्चे समेत 4 लोग घायल, मिल एरिया थाना क्षेत्र के पास की घटना


➡हापुड़- युवती का शव मिलने से सनसनी, फ्लैट में फंदे से लटका मिला शव, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पॉश कॉलोनी प्रीतविहार फेस-2 का मामला


➡सहारनपुर- पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चेकिंग के दौरान बदमाशों ने की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर बदमाश घायल, घायल हालत में हिस्ट्रीशीटर कलीम गिरफ्तार, कब्जे से तमंचा, कारतूस मोटरसाइकिल बरामद, एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार, फतेहपुर क्षेत्र कलालहटी क्षेत्र में हुई मुठभेड़

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe