भारतीय सेना के पश्चिमी कमांड की ओर से अमेरिकी राजदूत के दौरे को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया गया है।
ब्यूरो चीफ TTN 24 NEWS
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर और यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड (USINDOPACOM) के कमांडर एडमिरल सैमुअल जे. पापारो ने पश्चिमी कमांड मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पश्चिमी कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार के साथ भारत की पश्चिमी सीमा से जुड़ी रणनीतिक सुरक्षा परिस्थितियों पर विस्तृत और सार्थक चर्चा की।अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल को पश्चिमी मोर्चे की समग्र स्थिति पर विस्तृत ब्रीफिंग दी गई, जिसमें ऑपरेशनल तैयारी, पश्चिमी कमांड की विशिष्ट विरासत, ऑपरेशन सिंदूर का क्रियान्वयन, और राष्ट्र निर्माण तथा क्षेत्रीय स्थिरता को मज़बूत करने में भारतीय सेना की अहम भूमिका शामिल रही।
