हरदोई शाहपुर अटिया मे स्व, गोवर्धन लाल रिटायर्ड PCS की जयंती व स्व, कुबेर लाल की स्मृति मे निशुल्क स्वास्थ शिविर मेला का आयोजन हुआ।
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
स्व, गोवर्धन लाल रिटायर्ड पीसीएस की जयंती पर व स्व, कुबेर लाल पूर्व ब्लाक प्रमुख की स्मृति पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर मेला का आयोजन किया गया सर्वप्रथम मे सांसद अशोक रावत विधायक प्रभास कुमार विधायक चाचा रामपाल वर्मा ने स्व, गोवर्धन लाल व स्व, कुबेर लाल जी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी आए हुए सभी क्षेत्र से सम्मानित महानुभावों ने प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। आयोजन में विकलांग जरूरतमंदों को ट्राई साइकिल वितरित की।वहीं विभिन्न हॉस्पिटलों से आए प्रशिक्षित डॉक्टरों ने कैंप लगाकर जांच कर मरीजों को दवा उपलब्ध कराई इस अवसर पर सांसद अशोक रावत विधायक प्रभास कुमार विधायक रामपाल वर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता अभय शंकर शुक्ला भाजपा नेता अशोक सिंह वहीं विभिन्न हॉस्पिटलों से आए प्रशिक्षित डा, गण सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बाजपेई सभासद भास्कर मिश्रा पूर्व नामित सभासद विनोद स्वर्णकार सहित क्षेत्र से आए सम्मानित गणो ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर मेला लाभ उठाया।
