Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

बारडोली गुजरात: सुरत जिला ग्रामीण एसओजी पुलिस ने सायन के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो सार्वजनिक स्थान पर पिस्तौल लेकर घूम रहा था।

 ब्यूरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात 



सुरत जिला ग्रामीण एसओजी पुलिस ने सायन के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो सार्वजनिक स्थान पर पिस्तौल लेकर घूम रहा था।

सूरत के महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक राजेश गधिया द्वारा सूरत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से अपराधियों, असामाजिक तत्वों, अवैध हथियार रखने वालों, आग्नेयास्त्रों और गोला-बारूद बेचने वालों को पकड़ने के लिए दिए गए निर्देशों जारी किया।


जिनके आधार पर, एसओजी पीआई बी.जी. इसरानी और पीआई जे.के. राव ने एसओजी शाखा के कर्मचारियों को अपराधियों को पकड़ने का निर्देश दिया।


शाखा के कर्मचारियों जगदीशभाई और प्रकाशभाई को गुप्त सूचना मिली थी कि वेलंजा गांव से सायन की ओर जाने वाले पुल के पास संकल्प एवेन्यू अपार्टमेंट के नजदीक एक व्यक्ति देसी पिस्तौल लिए खड़ा है। 


सूचना में मिले विवरण के आधार पर, एसओजी के कर्मचारियों ने काठोर सोनीवाड़ निवासी 31 वर्षीय आकिब जुनैद शेख को पकड़ लिया।


उससे पूछताछ की। उसने कबूल किया कि उसने खुदके पास रखने उत्तर प्रदेश निवासी आदर्श खान नामक एक अज्ञात व्यक्ति से पिस्तौल मंगवाई थी। उसके पास से 25,000 रुपये की देसी पिस्तौल, 10,000 रुपये का मोबाइल, 200 रुपये नकद और अपराध में इस्तेमाल की गई बर्गमैन कंपनी की 50,000 रुपये की बाइक कुल मिलकर 85,200 रुपये के साथ गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई के साथ यूपी से पिस्टल भेजनेवाला आदर्श खान को वांछित घोषित किया ओर आबिक शेखको ओलपाड पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया। 


जानकारी मिली है कि आरोपी आकिब शेख के नाम सूरत, कामरेज और कोसंबा में कई अपराधोंके मामलों दर्ज हैं।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe