सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी
जरूरतमंद के लिए किया सर्व फॉर ह्यूमैनिटी के सदस्य ने रक्तदान
फतेहपुर जिले के जिला अस्पताल में भर्ती मरीज जरूरतमंद मरीज रेखा पत्नी हरीश चंद्र निवासी ग्राम इंद्रो पोस्ट सुकैती गाजीपुर फतेहपुर है , मरीज टीबी मरीज है जिसका टी बी के इलाज के दौरान बेड सोल हो गया जिसके चलते मरीज को रक्त की कमी हो गई , डॉक्टर द्वारा मरीज को एक यूनिट रक्त की आवश्यकता बताई गई ,जिला चिकित्सालय में रक्त उपलब्ध नहीं था, जानकारी जिला क्षय रोग अधिकारी निशात शहाबुद्दीन द्वारा सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन को हुई , जानकारी मिलते ही केस वेरिफाई कर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी ग्रुप में डाला गया , केस देखते संस्था के उपाध्यक्ष शोभित सिंह रक्तदान के लिए तैयार हो गए और जिला चिकित्सालय रक्तकेंद्र रक्तदान के लिए पहुंचे और अपना सातवां रक्तदान जिला चिकित्सालय रक्तकेंद्र में किया , इस मौके पर संस्था से गुरमीत सिंह व जिला चिकित्सालय रक्तकेंद्र से नरेंद्र और गोविंद उपस्थित रहे ।।