Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

छिंदवाड़ा: रामेश्वरम धाम सिहोरामाल में 19 से 26 मार्च तक आयोजित होगा 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ

 मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा से मनीष इंगोली की रिपोर्ट


सांसद बंटी विवेक साहू ने 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ के लिए सामाजिक बंधुओं और मंडलों को किया आमंत्रित  


रामेश्वरम धाम सिहोरामाल में 19 से 26 मार्च तक आयोजित होगा 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ


1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ की तैयारियां हुई प्रारंभ

छिन्दवाड़ा। चैत्र नवरात्रि का आरंभ चैत्र प्रतिपदा तिथि से होने जा रहा है। इस बार चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से प्रारंभ होगी। चैत्र नवरात्रि में नौ दिन तक माँ दुर्गा की अलग-अलग स्वरूपों में पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व बताया गया है। इस दौरान भक्तगण माँ दुर्गा की आराधना और विशेष पूजा अर्चना करते है। भगवान की असीम कृपा से इस दौरान रामेश्वरम धाम सिहोरामाल में 19 से 26 मार्च तक 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ होने जा रहा है। जिसमें आप सभी सामाजिक बंधुओं की सहभागिता और सहयोग अति महत्वपूर्ण है। इस दौरान सांसद श्री साहू ने गुरूद्वारों और मंदिरो में माथा टेककर उक्त आयोजन के सफलता की कामना की।

           यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने बुधवार को छिंदवाड़ा शहर सहित सिंगोड़ी में विभिन्न सामाजिक संगठनों और मंडलों की बैठकों के दौरान कही। बैठकों में सांसद बंटी विवेक साहू ने जहां समस्त सामाजिक बंधुओं का उन्हें हर दम सहयोग दिए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया वही 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ में भी पूर्ण सहयोग की अपील की है। बैठकों के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने रामेश्वरम धाम सिहोरामाल में पहली बार होने जा रहे 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ की संपूर्ण जानकारी देते हुए सभी सामाजिक बंधुओं को आमंत्रण पत्र और यजमानों के पंजीयन फार्म दिये और इस महायज्ञ में सादर आमंत्रित भी किया। उल्लेखनीय है कि छिंदवाड़ा के इतिहास मे यह पहला अवसर है कि कोई सांसद विभिन्न सामाजिक संगठनों और मंडलों एवं समितियों की बैठकें लेकर सभी को व्यक्तिगत तौर पर आंमत्रण पत्र देकर किसी धार्मिक कार्यक्रम के लिए आंमत्रित कर रहा है।  

सांसद बंटी विवेक साहू ने बैठकों में बताया कि उक्त निःशुल्क महायज्ञ में यजमानों का पंजीयन प्रारंभ कर दिया गया है। जिसमें इच्छुक व्यक्ति सांसद कार्यालय छिन्दवाड़ा में अपने फार्म जमा कर सकते है। इस अवसर पर सभी सामाजिक बंधुओं ने सांसद बंटी विवेक साहू को उनके समाजों एवं संगठनों की ओर से इस महायज्ञ में पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया। विदित हो कि रामेश्वर धाम सिहोरामाल में पहली बार होने जा रहे इस 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। इस अवसर पर बैठकों में प्रमुख रूप से वरिष्ठ समाजसेवी प्रभुनारायण नेमा, अंकुर शुक्ला, रोहित पोफली, रिजवान कुरैशी, विश्वेन्द्र बैस, डॉ.कृष्ण हरजानी,श्रीमती गरिमा प्रतीक दामोदर, बंटी सक्सेना, जगदीश गोदरे, श्याम डोले, रितेश पाण्डे, सुमरलाल विश्वकर्मा, डॉ.चंद्रकांत विश्वकर्मा, लोकेश डेहरिया, सत्यनारायण सिंह, शिव भुवन सिंह, पप्पू ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में सामाजिकजन उपस्थित थे।


यहां हुआ बैठकों का आयोजन


बुधवार को छिंदवाड़ा शहर और सिंगोड़ी में सांसद बंटी विवेक साहू की प्रमुख उपस्थिति में विभिन्न सामाजिक संगठनों की बैठकों का आयोजन किया गया। जिसमें सिंधु भवन मोहन नगर में सिंधी समाज, खिरका मोहल्ला स्थित गुरूद्वारे में वाल्मिकी समाज, रविदास मंदिर प्रांगण खिरका मोहल्ला में रविदास समाज, श्री केशवदास जी महाराज मठ छोटी बाजार में विप्र महाराष्ट्र मंडल, महालक्ष्मी मंगल भवन में विश्वकर्मा बढ़ई समाज, सामाजिक भवन कुसमैली में डेहरिया समाज, सिंगोड़ी मे विभिन्न धार्मिक मंडल एवं परासिया रोड स्थित राजपूत भवन में राजपूत समाज की बैठकें आयोजित की गई।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe