ब्यूरो चीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
मांडवी तालुका में शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ 'हर हर शंभू' के जाप के साथ उमड़ रही है।
महाशिवरात्रि के अवसर पर मांडवीनगर समेत पूरे तालुका में भक्ति का अनूठा वातावरण देखने को मिला।सुबह से ही सभी शिव मंदिरों में 'बम बम भोले' और 'हर हर महादेव' के जाप से पूरा माहौल शिवमय हो गया।
सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें शिव मंदिरों में जलभिषेक, दूधभिषेक और रुद्रभिषेक जैसे विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान कर रही थीं।बिलकेश्वर महादेव मंदिर, रामेश्वर मंदिर, अगेश्वर मंदिर और रामजी मंदिर में विशेष रूप से भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी थी।
भक्तों ने सुंदर सजावट हुए भगवान शिव की विशेष आरती का आनंद बड़ीसंख्या में भक्तोंने लिया।तालुका के ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिवरात्रि मनाई गई। हर जगह भांगा प्रसाद और फराली के पकवान बांटे गए।
भक्तों ने उपवास और जागरण के साथ शिव की पूजा की और आशीर्वाद प्राप्त किया।
जैसे ही शाम हुई, मंदिर दीपों से जगमगा उठे और चारों ओर शिवमय वातावरण छा गया।

