आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।
20 फरवरी 2026
पिता के साथ स्टेट बैंक मेन ब्रांच झांसी से पैसे निकालने गया करन पिता को बैंक की लेन में लगाकर हुआ गायब
झांसी।वार्ड नंबर 31 सिद्धेश्वर नगर मस्जिद वाली गली में रहने वाले मनोहर रायकवार ने थाना सिपरी बाजार में प्रार्थना पत्र दिया जिसमें उसने बताया कि उसका पुत्र करण रैकवार जिसकी उम्र 26 वर्ष है वह कल मेरे साथ स्टेट बैंक से पैसे निकालने के लिए मुझे साथ में ले गया था जहां वह मुझे बैंक की लाइन में लगाकर पेशाब करने की बोल कर गयाफिर वह वहां से लापता हो गया है जिसकी खोजबीन करने पर कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है रिश्तेदारों के यहां भी फोन करके जानकारी लिए लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई अतः आज दिनांक 20 फरवरी को थाना सिपरी बाजार में अपने पुत्र की गुमशुदगी दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया तो थाना सिपरी बाजार पुलिस ने मामले को संज्ञान में ले कर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कैमरामैन शिवम् के साथ आनन्द बॉबी चावला झांसी।

