*लोकेशन संभल चंदौसी*
*जिला ब्यूरो चीफ जगतपाल सिंह की खास रिपोर्ट*
*हैडलाइन*
*जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस।*
*तहसील चंदौसी के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस।*
*शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।*
*संभल (बहजोई) 7 फरवरी 2026*जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आज जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी डॉ.राजेंद्र पैंसिया के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में तहसील चंदौसी के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जायें, शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुना एवं संबंधित थानाध्यक्षों को निस्तारण के निर्देश दिए।आज तहसील चंदौसी में आए प्रार्थना पत्रों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि समस्त शिकायती पत्रों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारी गंभीरता पूर्वक शत प्रतिशत निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शिकायत का निस्तारण शीघ्र एवं निचले स्तर पर कर दिया जाए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तरुण पाठक, उप जिलाधिकारी चंदौसी आशुतोष तिवारी क्षेत्राधिकारी चंदौसी मनोज कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
