प्लेस:बरहरवा
ओम प्रकाश साह की रिपोर्ट
*“योजना हमारी, प्रगति हमारी” पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) बरहरवा के सौजन्य से वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए नव-चयनित रिसोड मॉडल संकुल संघ के कार्यकारिणी सदस्यों का एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम बरहरवा के पुराना पतना पंचायत भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम बीपीएम फैज़ आलम की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर बीपीएम फैज़ आलम ने कहा कि विज़निंग, वार्षिक कार्ययोजना एवं व्यवसाय विकास योजना क्लस्टर स्तरीय संघों को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। “योजना हमारी, प्रगति हमारी” अभियान सहभागी योजना निर्माण, रणनीतिक दिशा निर्धारण तथा भविष्य की चुनौतियों और अवसरों के लिए मॉडल संकुल संघ की तैयारी को मजबूत करने का प्रयास है।
प्रशिक्षक बीएपी पवन कुमार ने बताया कि योजनाएँ ग्राम संगठन स्तर पर सदस्यों द्वारा तैयार की जाएंगी, जिन्हें समेकित कर संकुल स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा।
कार्यक्रम में सामुदायिक समन्वयक दाऊद टुडू, पीआरपी रुंजेला खातून, लेखापाल मर्शी मुर्मू सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।
