हरदोई मल्लावा में भीषण सड़क हादसा आधा दर्जन यात्री घायल डीसीएम चालक गाड़ी छोड़कर फरार हुआ l
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावा हरदोई तेज रफ्तार जा रहा DCM ने ऑटो में मारी टक्करआधा दर्जन लोग हुए घायल घायलों को CHC में भर्ती कराया गया वहीँ ऑटो चालक को लखनऊ रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार सीएनजी ऑटो चालक तमस पुत्र संजय सविता निवासी कल्याणपुर राघोपुर चौराहा से सीएनजी ऑटो पर सवारी लेकर मल्लावा आ रहा था । शुक्लापुर गांव के पास जैसे ही वह पहुंचा मल्लावा की ओर से जा रही डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बैठे यात्री घायल हो गए टक्कर बहुत ही भीषण हुई जिससे सीएनजी ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। घायल अंकुश कुमार पुत्र सुदामा उम्र 17 वर्ष निवासी कलवारी महमदाबाद थाना बेटा मुजावर जनपद उन्नाव रुचि पत्नी हरिश्चंद्र उम्र 24 वर्ष निवासी नेवल जगटापुर थाना बांगरमऊ चंपा देवी पत्नी हरी उम्र 65 वर्ष निवासी नारायण मऊ थाना मल्लावा चालक सूरज उर्फ तमस पुत्र संजय सविता निवासी कल्याणपुर थाना मल्लावां रमजानू मोहम्मद वकील निवासी राघोपुर मल्लावां सबरुन पत्नी कल्लू निवासी राघोपुर सभी घायलों का उपचार सीएचसी मल्लावां में किया गया।
डीसीएम चालक गाड़ी नंबर यूपी 15 जी टी 4398 को बीच रोड पर छोड़कर फरार हो गया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के मदत से सीएचसी मल्लावां भेजा गया।चालक की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
