फर्रुखाबाद ब्रेकिंग
खेत पर मढ़ैया में लेटी युवती को अज्ञात लोगों ने झोपड़ी में आग लगाकर जलाने का किया प्रयास, हालत गंभीर
रिपोर्ट सौरभ दीक्षित जिला संवाददाता फर्रुखाबाद
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम जिजपुरा निवासी महेंद्र कुमार की 21 वर्षीय पुत्री नीलम अपने गांव में ही खेत पर मड़िया में लेटी हुई थी तभी अज्ञात युवको ने महिला के मुंह पर टेप लगाकर झोपड़ी में आग लगा दी जिस पर महिला लगभग 90% झुलस चुकी है । महिला के भाई अनीश कुमार को सूचना मिली जिस पर वह तत्काल मौके पर पहुंचे और 108 के द्वारा सरकारी अस्पताल कायमगंज में भर्ती कराया जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया गया सूचना पर पहुंचे कोतवाली इंचार्ज मदन मोहन चतुर्वेदी कस्बा चौकी इंचार्ज सोनवीर सिंह मय फोर्स के साथ सी एच सी कायमगंज पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली महिला ने बताया कि उसने एक को भी पहचान नहीं पाया है मुंह पर नकाब लगाए हुए थे