लोकेशन आलोट जिला संवाददाता डॉ सुनील चोपड़ा
प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन गांव सांझी एवं कार्यक्रम में दी प्रस्तुतियां
आलोट । नगर के श्री जिन कुशल सूरी दादावाड़ी प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को साध्वी मंडल के निश्रा में कुंभ स्थापना, दीपक स्थापना, नवग्रह पाटला पूजन, दस दिगपाल पूजन, अष्ट मंगल पूजन और नंदा व्रत पूजन की क्रिया विधि कारक प्रवीण भाई द्वारा कराई गई । दोपहर में जैन भवन में गांव सांझी मेहंदी कार्यक्रम भी बीकानेर से आई एंकर कोमल गोलचा द्वारा भक्ति भावनाओं, महिला मंडल की सदस्यों की प्रस्तुतियां के साथ करवाया गया ।
साध्वी चंदनबाला श्रीजी ने कहा कि प्रतिष्ठाकार्यक्रम जो उत्साह पूरे संघ का है यह बहुत बड़ी बात है और सबकी खूब अनुमोदना है, वही आचार्य जिन पीयूष सुरीशवारजी के शिष्य और हम सब को स्नेह और सहयोग देने वाले, सम्यक रत्न सागर जी को 13 फरवरी को आचार्य पदवी दी जा रही है, लेकिन हम वहां इस कार्यक्रम की वजह से नहीं पहुंच पाए, लेकिन हमारी शुभकामनाएं और कृतज्ञता है इस दौरान अष्टापद तीर्थ के सचिव रविंद्र सिंह श्री माल, एंकर कोमल गोलछा एवं कार्यक्रम के लाभार्थी परिवार का बहुमांन भी ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष सुरेश बांठिया सचिव सुनील चोपड़ा, कोषाध्यक्ष नितेश बांठिया द्वारा किया गया ।
फोटो दो

