Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झाॅसी: मुख्य सचिव ने होली पर्व के दृष्टिगत आबकारी व्यवस्था की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।


 झाॅसी

दिनाॅक 28 फरवरी 2026


*किसी भी जनपद में अवैध मदिरा के सेवन से न हो कोई दुर्घटना:- मुख्य सचिव*


*मुख्य सचिव ने होली पर्व के दृष्टिगत आबकारी व्यवस्था की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश*


*संवेदनशील जनपदों में बरती जाए विशेष सतर्कता*


*किसी भी जनपद में न हो अवैध तथा जहरीली शराब का उत्पादन एवं बिक्री*


*खनन विभाग के राजस्व लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति हो सुनिश्चित:- मुख्य सचिव*

झांसी।मुख्य सचिव एस.पी.गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मण्डलायुक्तों, जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर होली पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था एवं आबकारी व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। 

     मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्योहार के अवसर पर विशेष सतर्कता बरती जाए और अवैध तथा जहरीली शराब के किसी भी प्रकार के उत्पादन एवं बिक्री को पूर्णतः रोका जाए।

     उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी जनपद में अवैध मदिरा के सेवन से कोई दुर्घटना न होने पाए। इसके लिए संवेदनशील जनपदों में विशेष चौकसी सुनिश्चित की जाए तथा अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित कर प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी क्षेत्र में न तो अवैध एवं जहरीली शराब का निर्माण हो और न ही उसकी बिक्री होने पाए।

     उन्होंने कहा कि शराब की दुकानों, ढाबों एवं अन्य संभावित स्थानों का औचक निरीक्षण किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी अवैध शराब की बिक्री न हो तथा अधिक दर पर मदिरा विक्रय की शिकायत न मिले। सीमा क्षेत्रों, विशेषकर अंतरराज्यीय बार्डर पर सतर्कता बढ़ाई जाए और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। साथ ही भांग की अधिकृत दुकानों पर किसी भी दशा में गांजा की बिक्री न होने देने के निर्देश भी दिए गए।

     मुख्य सचिव ने प्रशासन को अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि अंतरराज्यीय सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान संचालित किया जाए। कानून का उल्लंघन करने वाले तथा अवैध शराब के उत्पादन एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करें कि होली पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो।

     उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि शराब की दुकानों को अनावश्यक रूप से लंबे समय तक बंद न रखा जाए, क्योंकि इससे अवैध तरीके से शराब की क्रय-विक्रय को बढ़ावा मिल सकता है तथा अवैध एवं जहरीली शराब के सेवन से दुर्घटनाओं की संभावना रहती है। स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर ही जिला प्रशासन दुकानों की बंदी के संबंध में निर्णय ले, ताकि व्यवस्था संतुलित एवं नियंत्रित बनी रहे।

    खनन विभाग की समीक्षा में उन्होंने राजस्व लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही ओवरलोडिंग और अवैध खनन पर स्रोत बिंदु पर ही प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। ओवरलोडिंग में संलिप्त वाहन मालिकों एवं परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए। अधिकारियों से अपेक्षा की गई कि वे नियमित एवं आकस्मिक निरीक्षण करते रहें तथा मौके पर ही प्रभावी और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें।

    बैठक में अपर मुख्य सचिव आबकारी वीना कुमारी मीना, आबकारी आयुक्त आदर्श सिंह, सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म माला श्रीवास्तव, विशेष सचिव आबकारी अभिषेक आनंद, विशेष सचिव खनन अरुण कुमार सहित झाँसी। जिलाधिकारी मृदुल चौधरी, जिला आबकारी अधिकारी मनीष गुप्ता, जिला खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।


आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe