रेहान ख़ान रिपोर्टर फर्रुखाबाद
9452755077
फर्रुखाबाद में भाई-बहन ने रखा रोजा,रमजान माह में छोटे बच्चों ने पेश की मिसाल, इफ्तार का भी आयोजन
फर्रुखाबाद में माहे रमजान के पवित्र महीने में छोटे बच्चों ने रोजा रखकर मिसाल पेश की है। शहर के मोहल्ला खटकपुरा इज़्ज़त खां निवासी फिरोज खान उर्फ बंटू की बेटी आलिशा और बेटे फराज खान ने रोजा रखा। मुस्लिम समुदाय में बड़े-बुजुर्गों के साथ-साथ छोटे बच्चे भी अल्लाह की इबादत में रोजा रख रहे हैं।कम उम्र में आलिशा और फराज द्वारा रोजा रखने को एक प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है। इस दौरान रोजा रखने वाले इन बच्चों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित भी किया गया।
इसी अवसर पर फिरोज खान उर्फ बंटू ने माहे रमजान के मुबारक मौके पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया। रोजेदारों के लिए इफ्तार की विशेष व्यवस्था की गई थी। बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ बैठकर रोजा खोला।
इस दौरान सभी ने मुल्क में अमन-चैन और तरक्की की दुआ मांगी। इफ्तार पार्टी में आपसी भाईचारे और सौहार्द का खूबसूरत नजारा देखने को मिला, जहां सभी ने मिलकर मेहमानों का स्वागत किया और बेहतर इंतजाम सुनिश्चित किए।
फिरोज खान उर्फ बंटू ने इफ्तार के आयोजन को लेकर कहा कि रमजान का पवित्र महीना आपसी भाईचारे, अमन और मोहब्बत का पैगाम देता है। उन्होंने बताया कि इफ्तार पार्टी जैसे आयोजनों से समाज में एकता और सौहार्द की भावना मजबूत होती है।
बंटू ने आगे कहा कि रोजेदारों के साथ बैठकर इफ्तार करना न सिर्फ सवाब का काम है, बल्कि इससे आपसी दूरी भी कम होती है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से सभी वर्गों के लोग एक साथ आकर आपसी प्रेम और सद्भाव का संदेश देते हैं, जो आज के समय में बेहद जरूरी है।
इस अवसर पर गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में रोजेदार मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और आपसी एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। मौके पर शहरोज खान, अफरोज खान, नदीम, वसीम, गुड्डू, शानू, रिजवान, रहीस मियां, फरहान, सलमान मकसूद खान, जीशान, इमरान सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

