Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ कचहरी में अधिवक्ता के चेम्बर में तमंचा लेकर घुसा युवक,मचा हड़कंप

 फर्रुखाबाद ब्रेकिंग 


रिपोर्ट सौरभ दीक्षित फर्रुखाबाद 


फतेहगढ़ कचहरी में अधिवक्ता के चेम्बर में तमंचा लेकर घुसा युवक,मचा हड़कंप


आरोपी ने अधिवक्ता के ऊपर तमंचा तानकर जान से मारने की दी धमकी 

फतेहगढ़ स्थित जिला कचहरी परिसर में बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक कथित रूप से अधिवक्ता के चेम्बर में तमंचा लेकर घुस आया और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। 

मामले में पीड़ित अधिवक्ता ने थाना कोतवाली फतेहगढ़ में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला न्यू बस्ती सिविल लाइन फतेहगढ़ निवासी अधिवक्ता रोहिताश कुमार पुत्र सुरेन्द्र सिंह ने दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह उपभोक्ता फोरम के निकट स्थित अपने चेम्बर में दोपहर लगभग 2:30 बजे कानूनी कार्य कर रहे थे। 

इसी दौरान आयूष गुप्ता नामक युवक चेम्बर में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि युवक ने तमंचा तान दिया और लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के अधिवक्ता आदि मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर आरोपी से तमंचा छीनकर अधिवक्ता को बचाया। 


आरोप है कि बाद में आरोपी के पिता योगेश गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और उकसाने वाली बातें कही। पीड़ित अधिवक्ता के अनुसार घटना में उन्हें खुली व बंद चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना तत्काल थाना कोतवाली फतेहगढ़ को दे दी गई है। घटना के बाद कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई जा रही है।


कोतवाल फतेहगढ़ रणविजय सिंह नें बताया की तमंचा बरामद कर लिया गया है। मामले में तहरीर मिल गयी है। जाँच कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe