Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

चिरमिरी: हल्दीबाड़ी फायर एरिया में 5 वर्षों से साल से कायम शराब दुकान स्थान परिवर्तन करने की मांग पर जिला प्रशासन की अनदेख

 विनोद कुमार पांडे ब्यूरो चीफ की खास खबर


हल्दीबाड़ी फायर एरिया में 5 वर्षों से साल से कायम शराब दुकान स्थान परिवर्तन करने की मांग पर जिला प्रशासन की अनदेख

जबकि बड़ाबाजार में मंदिर के पास से हुआ स्थान परिवर्तन

जहां लगातार मांग, वहां अनदेखी — जिला प्रशासन व आबकारी विभाग पर सवाल

 चिरमिरी

एमसीबी / 16 फरवरी 2026/

जिले में इन दिनों शासकीय मदिरा दुकानों के स्थान परिवर्तन को लेकर प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। बड़ाबाजार शासकीय देशी मदिरा दुकान तथा डोमनहिल शासकीय मदिरा दुकान के लिए जिला प्रशासन एवं आबकारी विभाग द्वारा किराये के भवन हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

बताया जा रहा है कि बड़ाबाजार क्षेत्र में मंदिर के समीप संचालित दुकान के स्थान परिवर्तन की प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ाई जा रही है।

लेकिन दूसरी ओर हल्दीबाड़ी वार्ड क्रमांक 12 में फायर एरिया के बीच संचालित शासकीय देशी-विदेशी मदिरा दुकान को लेकर पिछले लगभग दो वर्षों से जारी मांग अब भी अधर में लटकी हुई है।

फायर एरिया में दुकान संचालन, खतरा बरकरार

हल्दीबाड़ी क्षेत्र में जमीन के नीचे ज्वलनशील पदार्थ होने की बात सामने आती रही है। पूर्व में आगजनी की घटनाएं हो चुकी हैं। कई स्थानों पर जमीन धंसने, दरारें पड़ने और धुएं के रिसाव की शिकायतें भी सामने आई हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस भवन में दुकान संचालित है, उसमें दरारें पड़ चुकी हैं और संरचना कमजोर हो चुकी है। इसके बावजूद दुकान को घुमा-फिराकर उसी क्षेत्र में संचालित किया जा रहा है, जो आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

दो वर्षों से लगातार मांग

वार्डवासियों, समाजसेवियों, धार्मिक स्थल समिति और वार्ड पार्षद द्वारा लगातार आवेदन देकर दुकान को हटाने अथवा अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की जा रही है।

क्षेत्र के रहवासियों का कहना है कि महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं को शराबियों की वजह से आए दिन असुविधा और असुरक्षा का सामना करना पड़ता है।

दुकान के समीप गुरुद्वारा और काली मंदिर स्थित हैं, जिससे धार्मिक भावनाएं भी जुड़ी हुई हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि धार्मिक स्थल के आसपास शराब दुकान का संचालन सामाजिक वातावरण को प्रभावित करता है।

सामुदायिक भवन बना असामाजिक गतिविधियों का केंद्र

समीप स्थित स्वास्थ्य सामुदायिक भवन लंबे समय से उपेक्षित पड़ा है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि नशे की हालत में वहां चोरी और तोड़फोड़ की घटनाएं होती रहती हैं।

लोगों का कहना है कि शराब दुकान के कारण क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ी हैं, जिससे आसपास के परिवारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

“कहीं आवेदन, कहीं चुप्पी क्यों?”

जहां बड़ाबाजार और डोमनहिल की दुकानों के स्थान परिवर्तन हेतु प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, वहीं हल्दीबाड़ी की दुकान पर अब तक कोई स्पष्ट निर्णय सामने नहीं आया है।

शहर में यह चर्चा भी है कि कथित रूप से विभागीय मिलीभगत या कमीशन के कारण कार्रवाई टाली जा रही है। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मीडिया के माध्यम से कई बार मामला उठाए जाने के बावजूद जिला आबकारी विभाग द्वारा स्पष्ट जवाब सामने नहीं आया है।

अब देखना यह है कि जिला प्रशासन और आबकारी विभाग हल्दीबाड़ी वार्ड 12 की इस संवेदनशील स्थिति पर कब ठोस कदम उठाते हैं।

वार्डवासियों की मांग स्पष्ट है — फायर एरिया और धार्मिक स्थलों के समीप संचालित इस शासकीय मदिरा दुकान का तत्काल स्थान परिवर्तन किया जाए।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe