प्लेस:बरहरवा
ओम प्रकाश साह की रिपोर्ट
*किसानों के बीच उन्नत बीज का वितरण, उत्पादन बढ़ाने पर जोर*
बरहरवा: पंचायत पथरिया अंतर्गत ग्राम अँगूठिया में उद्यान विभाग तथा झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (पलाश) के संयुक्त तत्वावधान में किसानों के बीच बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण किसानों को उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराकर कृषि उत्पादन में वृद्धि करना एवं उनकी आय को बढ़ाना है। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने किसानों को बीज के समुचित उपयोग, वैज्ञानिक पद्धति से बुआई, तथा फसल प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आधुनिक तकनीक एवं गुणवत्तायुक्त बीज के प्रयोग से कम लागत में अधिक उत्पादन संभव है।
ग्रामीण किसानों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे खेती के लिए लाभकारी बताया और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से उन्हें नई जानकारी मिलती है तथा खेती को बेहतर ढंग से करने में मदद मिलती है।
मौके पर ग्राम प्रधान बरसा टुडू, प्रखण्ड एफ०टी०सी० इंचार्ज अंशुमान कुमार साहा, बी०आर०पी० (लाइवलीहुड) रामु रजवार सहित अन्य ग्रामीण एवं किसान उपस्थित रहे।
