Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी। वृहद मेगा विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर" के सफल आयोजन हेतु तहसील टहरौली में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।


 झांसी दिनांक 13 फरवरी 2026


*मेगा विधिक सेवा शिविर आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम*


*वृहद मेगा विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर दिनांक 22 फरवरी 2026 को दीनदयाल सभागार, झाँसी में आयोजित होगी*


*"वृहद मेगा विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर" के सफल आयोजन हेतु तहसील टहरौली में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न*

झांसी।उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झाँसी श्रीमती कमलेश कच्छल जी के मार्गदर्शन में प्रस्तावित "वृहद मेगा विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर" के सफल आयोजन हेतु आज तहसील मुख्यालय टहरौली में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

        बैठक में माननीय सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झाँसी श्री प्रतीक त्रिपाठी ने संबोधित करते कहा कि यह मेगा शिविर आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता, विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभाग से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक अधिकतम पात्र लाभार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करें।

       उप जिलाधिकारी टहरौली ने भी सभी विभागीय अधिकारियों को बताया कि इस कार्यक्रम को अभियान के रूप में लेते हुए सक्रिय समन्वय एवं जनजागरूकता के माध्यम से शिविर को सफल बनाया जाए, जिससे आमजन को न्याय एवं शासन की योजनाओं का लाभ एक ही मंच पर उपलब्ध कराया जा सके।    

बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि वृहद मेगा विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर दिनांक 22 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक दीनदयाल सभागार, झाँसी में आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा एक ही मंच पर जनसामान्य को सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।

साथ ही निर्णय लिया गया कि ग्राम स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार, लाभार्थियों की पहचान एवं शिविर स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि कार्यक्रम का प्रभावी एवं सफल आयोजन किया जा सके।      

      बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रस्तावित मेगा शिविर की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करना तथा टहरौली तहसील क्षेत्र के अधिक से अधिक पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को इस शिविर से लाभान्वित कराने हेतु विभागीय समन्वय स्थापित करना था।

       बैठक में उपजिलाधिकारी (SDM) टहरौली, तहसीलदार टहरौली तथा तहसील स्तरीय विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।


आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe