आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।
झांसी दिनांक 13 फरवरी 2026
*राष्ट्रीय स्वराज अभियान योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय अधिकारी एवं ग्राम प्रधानों की एक दिवसीय कार्यशाला पं0 दीनदयाल सभागार में सम्पन्न*
*कार्यशाला में सतत् विकास लक्ष्य और उनके स्थानीयकरण पर ग्राम पंचायत विकास योजना के विस्तारीकरण पर हुई चर्चा*
*पंचायत एडवॉन्स इण्डेक्स पर ग्राम पंचायत ढकरवारा को मिली "ए" श्रेणी*
झांसी: आज राष्ट्रीय स्वराज अभियान योजनान्तर्गत Orientation Training of district level committee members of GPDP & PDI, model GPS representatives and media representative विषय पर सम्बन्धित विभागीय एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण पं०दीनदयाल उपाध्याय सभागार, झाँसी में आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ सुनील कुमार जिला विकास अधिकारी/प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी, शिखर श्रीवास्तव, उपायुक्त (मनरेगा), अजय आनंद सरोज उपनिदेशक पंचायत, डा० सुधाकर पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं डॉ बालगोविंद श्रीवास्तव जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यशाला में विनय सिंह सेंगर एवं कैलाश नारायण साहू प्रशिक्षक ने सतत् विकास लक्ष्यों और उनका स्थनीय करण विषय पर प्रकाश डालते हुए ग्राम पंचायत विकास योजना को बनाये जाने के चरण पर विस्तर से चर्चा की तत्पश्चात् जनपद झांसी की पंचायत एडवॉन्स इण्डेक्स (PAI 2.0) पोर्टल पर प्रदर्शित आंकड़ों के आधार पर ग्राम पंचायत ढकरवारा विकास खण्ड मऊरानीपुर जनपद की सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत के रूप में कार्य करते हुए ए श्रेणी अर्जित की हैं और ग्राम पंचायत का स्कोर 76.15 एवं थीमवार ग्राम पंचायतों के प्रदर्शन पर चर्चा की गई। उप निदेशक पंचायत अजय आनंद सरोज द्वारा प्रशिक्षण में ग्राम पंचायतों की विकास योजना, विकास कार्यों, स्वयं की आय (ओ०एस०आर०) एवं ( PAI 2.0) पोर्टल पर पंचायतों के उच्च प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहन किया गया और अन्य विभागीय अधिकारियों से पंचायतों के विकास कार्यों में अपेक्षित सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा भी की गई। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायतों के स्वयं के आय स्रोत के विषय पर जागरुक कर पंचायत को जन भागीदारी के साथ आय के स्रोत बढ़ाये जाए जिससे कि ग्राम पंचायते आर्थिक रूप से सक्षम होगी तथा पंचायत की निर्भरता सरकारों पर कम होगी।इस प्रशिक्षण में समस्त सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारीगण सहित मीडिया पर्सन, विकास खण्ड बबीना, बडागाँव, चिरगाँव, बंगरा एवं मऊरानीपुर के सम्बन्धित ग्राम प्रधानों द्वारा प्रतिभाग किया गया। संचालन विमलेश संखवार मंडलीय परियोजना प्रबंधक एवं उप निदेशक (पंचायत) ने आभार व्यक्त किया।
आनन्द बॉबी चावला झांसी।


