Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

हैदराबाद: तेलंगाना पुलिस की 'सुरक्षा' ऑनलाइन दैनिक ने पूरे किए 100 दिन

 तेलंगाना पुलिस की 'सुरक्षा' ऑनलाइन दैनिक ने पूरे किए 100 दिन


संवाददाता: मुकेश कुमार-स्टेट हेड

हैदराबाद। तेलंगाना पुलिस विभाग की आधिकारिक आवाज और सूचना सेतु के रूप में कार्य करने वाली 'सुरक्षा' ऑनलाइन दैनिक पत्रिका ने सफलतापूर्वक अपने 100 दिन पूरे कर लिए हैं।इस अवसर पर शनिवार को डीजीपी कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस मौके पर डीजीपी बी.शिवधर रेड्डी ने इस 100 दिनों के सफर की सराहना की और 'सुरक्षा' के विशेष अंक का विमोचन किया।

डीजीपी ने कहा कि पहले मासिक रहने वाली यह पत्रिका अब डिजिटल रूप में प्रतिदिन हजारों पुलिस कर्मियों तक पहुंच रही है। यह अनुभवी और नए पुलिस कर्मियों के बीच सूचना के आदान-प्रदान का एक मजबूत माध्यम बनी है।साइबराबाद पुलिस कमिश्नर और पत्रिका के संपादक डॉ.एम.रमेश ने बताया कि जल्द ही इसे एक पूर्ण समाचार पत्र के रूप में विकसित किया जाएगा,ताकि विभाग के भीतर समन्वय और सेवा की पहचान को और बढ़ावा मिले।इस अवसर पर पत्रिका के प्रकाशन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले नामपल्ली श्रीनिवास और विभिन्न जिलों के जनसंपर्क अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe