मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा से मनीष इंगोले की रिपोर्ट
*भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने शिवालय में पूजा अर्चना कर जिलेवासियों के लिए मांगी सुख समृद्धि*
छिंदवाड़ा। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विभिन्न शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के दर्शनकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना किए। शहर के विभिन्न शिवालय में दर्शन पूजन के पश्चात सभी पातालेश्वर धाम पहुंचे,जहां विशेष पूजन-अर्चन कर भगवान शिव का जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक किए साथ समस्त जिलेवासियों के लिए सुख-समृद्धि, शांति और विकास के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने साथी पदाधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न भंडारों में सेवा कार्य किए।इस अवसर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने संदेश देते हुए कहा कि महाशिवरात्रि आस्था, विश्वास और आध्यात्मिक ऊर्जा का पर्व है। भगवान शिव का आशीर्वाद समाज में सकारात्मक ऊर्जा और समरसता का संदेश देता है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के साथ जिला महामंत्री विजय पांडे, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, भारत घई, धर्मेन्द्र मिगलानी, दीपक कोल्हे, राकेश माईकल पहाड़े, अरूण गद्रे, लोकेश यादव, निन्ना शुक्ला, अनीश पटेल, अभिषेक वर्मा, तरूण सोनी, भीम चौरे, शैलेन्द्र मालवी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।