आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।
12 फरवरी 2026
’आम आदमी पार्टी’ के राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने दिया पृथक बुंदेलखण्ड राज्य निर्माण की लड़ाई को समर्थन’।
झांसी।बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय ने राज्य सभा सदस्य संजय सिंह से मुलाकात कर मांगा था समर्थन।झाॅंसी। आम आदमी पार्टी के राज्य सभा संसद संजय सिंह ने बुन्देलखण्ड राज्य के लिये
चलाये जा रहे आंदोलन को समर्थन देने की बात करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी
हमेशा से बुंदेलखंड को अलग राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग का समर्थन करती रही है।
उन्होने कहा कि बुंदेलखंड आज भी आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक रूप से बहुत पिछड़ा
हुआ क्षेत्र है, चाहे शिक्षा की बात हो, स्वास्थ्य सेवाओं की बात हो या रोजगार की, हर क्षेत्र में
यहाँ भारी कमी देखने को मिलती है। बड़ी संख्या में लोग रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में
पलायन करने को मजबूर हैं। बुंदेलखंड के विकास में सबसे बड़ी बाधा यह है कि अब तक
किसी भी सरकार ने इस क्षेत्र पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। केवल औपचारिकता के तौर
पर कुछ हजारं करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा कर दी जाती है, लेकिन वह राशि विकास
के बजाय भ्रष्टाचार और बंदरबांट की भेंट चढ़ जाती है।
इसी कारण आम आदमी पार्टी का यह मानना है कि बुंदेलखंड को अलग राज्य का दर्जा
दिया जाना चाहिये, ताकि वहाँ के लोगों की समस्याओं, जीवन की कठिनाइयों, रोजगार और
समग्र विकास पर सही तरीके से ध्यान दिया जा सके’।
जिलाध्यक्ष अरशद खान ने जानकारी देते हुए बताया कि सांसद संजय सिंह ने झाॅंसी जिले के
समस्त कार्यकर्ताओं का अहवान करते हुए कहा है कि बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा एक गैर
राजनीतिक मंच है, इसलिए जहाँ कहीं भी इनके द्वारा कोई आंदोलन या संघर्ष किया जाए
वहाँ पहंचकर इन्हें पूरा सहयोग और समर्थन दें।
आनन्द बॉबी चावला झांसी ।
.jpg)