रिपोर्ट भरतसिंह आर ठाकोर अरवल्ली गुजरात 9638076908
राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में आज सीटू द्वारा अरावली जिले के मोडासा में गुजरात आंगनवाड़ी वर्कर्स एसोसिएशन आशा वर्कर किसान सभा डीवाईएफआई द्वारा एक रैली आयोजित की गई
पहले टाउन हॉल में बैठक हुई और फिर रैली निकाली गयी. इस रैली में करीब 1000 बहनें और 50 किसान नेता और 15 से 20 नौ जवान शामिल हुए. पहली बैठक में यूनियन नेताओं ने सीटू जिला मंत्री डायाभाई जादव, गुजरात आंगनवाड़ी वर्कर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष उर्मीलाबेन परमार, सीटू के जिला उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह महिला नेता रमीलाबेन आदि को संबोधित किया। आज की रैली का नेतृत्व सीटू यूनियन के नेताओं ने किया और किसान नेता भलाभाई खांट, महेंद्रसिंह पगी, राकेशभाई तरार, राकेश परमार, सनाभाई तरार, विष्णु वंजारा खास, चेतनसिंह, विजयसिंह मौजूद थे।
