ब्यूरो रिपोर्ट भरतसिंह आर ठाकोर अरवल्ली गुजरात 9638076908
*लग्जमबर्ग ग्रैंड डची के वित्त मंत्री श्री गिलिस रोथ तथा प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल से शिष्टाचार भेंट की*
*मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रूडेंट फाइनेंशियल मैनेजमेंट वाले गुजरात को ग्रीन एनर्जी, ग्रीन फाइनेंसिंग, ग्रीन ग्रोथ में अग्रसरता के लिए लग्जमबर्ग की विशेषज्ञता के लाभ के लिए परामर्श किया*
*लॉन्ग टर्म इन्फ्रास्ट्रक्चर तथा सस्टेनेबल डेवलपमेंट के लिए आपसी सहयोग को लेकर आयोजित बैठक में चर्चा की गई*
*गिफ्ट सिटी में इंटरनेशनल फाइनेंसिंग सेक्टर में निवेश के लिए लग्जमबर्ग की उत्सुकता*
*गांधीनगर, 26 फरवरी :* लग्जमबर्ग ग्रैंड डची के वित्त मंत्री श्री गिलिस रोथ तथा प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को गांधीनगर में मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल से शिष्टाचार भेंट की।लग्जमबर्ग की 115 बैंकों के साथ एसेट मैनेजमेंट में 8 ट्रिलियन यूरो का निवेश और लगभग 80 देशों में इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंशियल सर्विसेज में उपस्थिति है। इस संदर्भ में उन्होंने भारत-गुजरात के साथ वित्तीय संबंध विस्तृत करने की उत्सुकता दर्शाई।
मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने इस बैठक में हुई चर्चा के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात प्रूडेंट फाइनेंशियल मैनेजमेंट वाला राज्य है। इतना ही नहीं; गुजरात ग्रीन एनर्जी, ग्रीन फाइनेंसिंग तथा ग्रीन ग्रोथ में लीड लेने के लिए सज्ज है। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री ने इस आशय पर विचार-विमर्श किया कि लग्जमबर्ग की ग्रीन बॉण्ड तथा ग्रीन फाइनेंसिंग क्षेत्र की विशेषज्ञता का लाभ गुजरात को मिले।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रिन्यूएबल-ग्रीन एनर्जी तथा मिशन लाइफ से पर्यावरणानुकूल जीवन शैली के साथ दिए गए ग्रीन ग्रोथ के विचार को म्युनिसिपल ग्रीन बॉण्ड्स तथा लॉन्ग टर्म इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं सस्टेनेबल डेवलपमेंट से साकार किया जा सके; इसके लिए भी मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से आपसी सहयोग की संभावनाएँ तलाशने का अनुरोध किया।
लग्जमबर्ग ग्रैंड डची के वित्त मंत्री श्री गिलिस रोथ ने कहा कि गिफ्ट सिटी में आईएफएससीए तथा लग्जमबर्ग के सीएसएसएफ के बीच हुए एमओयू से भारत एवं लग्जमबर्ग का वित्तीय सहयोग अधिक मजबूत हुआ है और गुजरात की ग्लोबल फाइनेंशियल कनेक्टिविटी में भी वृद्धि हुई है। श्री गिलिस रोथ ने गिफ्ट सिटी में इंटरनेशनल फाइनेंसिंग सेक्टर में अधिक निवेशों के लिए लग्जमबर्ग की उत्सुकता दर्शाई।
मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने लग्जमबर्ग के प्रतिनिधिमंडल को आगामी जनवरी-2027 में आयोजित होने वाली वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट तथा अप्रैल-2026 व जून-2026 में आयोजित होने वाली दक्षिण एवं मध्य गुजरात की वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया।
श्री गिलिस रोथ ने मुख्यमंत्री तथा गुजरात सरकार के प्रतिनिधिमंडल को लग्जमबर्ग ग्रैंड डची की यात्रा पर आने का भावपूर्ण आमंत्रण दिया।
इस शिष्टाचार बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री संजीव कुमार, उद्योग आयुक्त श्री पी. स्वरूप तथा मुख्यमंत्री के अपर प्रधान सचिव डॉ. विक्रांत पांडे भी सहभागी हुए।

