Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झाॅसी: पेट के कीड़े के संक्रमण को दूर करने से मिलती है एनीमिया से मुक्ति- सीएमओ

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी


 झाॅसी

दिनाॅक 10 फरवरी 2026


 *विद्यालयों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली* 


 *जनपद में आयोजित हुआ राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस* 


 *पेट के कीड़े के संक्रमण को दूर करने से मिलती है एनीमिया से मुक्ति- सीएमओ* 


 *बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता एवं सीखने की क्षमता में होती है वृद्धि- डॉ एन के जैन* 


 *जनपद के सरकारी व निजी विद्यालयों एवं मदरसों में खिलाई गई गोली-डॉ रमाकांत स्वर्णकार* 



 *सीएमओ की टीम ने स्वयं गोली खाकर किया बच्चों को प्रेरित* 

झांसी। स्वास्थ्य विभाग झांसी द्वारा 01-19 वर्ष तक के सभी बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन शिक्षा विभाग एवं आईसीडीएस विभाग के सहयोग से किया गया। तत्क्रम में डॉ सुधाकर पांडेय मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी की अध्यक्षता में एलन हाउस पब्लिक स्कूल बिजौली झांसी में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आयोजित किया गया। विस्तृत जानकारी देते हुए डॉ सुधाकर पांडेय मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 10 फरवरी एवं 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाता है। 6 महीने के अंतराल पर 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को पेट के कीड़े मारने की गोली एल्बेंडाजोल खिलाई जाती है। पेट के कीड़ों के संक्रमण से बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। बच्चों के पोषण स्तर में कमी आती है एवं बच्चों में एनीमिया हो जाता है, जिसके लिए अत्यंत आवश्यक है कि कृमि नियंत्रण हेतु बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाए। वर्ष में दो बार 6 माह के अंतराल पर माह फरवरी एवं माह अगस्त में आयोजित राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर विभाग द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही एल्बेंडाजोल की गोली सभी को खानी चाहिए।

       नोडल अधिकारी डॉ रमाकांत स्वर्णकार जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि फरवरी 2026 में 933000 बच्चों को एक साथ एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जा रही है। आज जिन बच्चों ने गोली नहीं खाई है अथवा जो आज अनुपस्थित रहे हैं, उन सभी बच्चों को आगामी दिनांक 13 फरवरी 2026 को माॅपअप दिवस पर एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि जिनके बच्चों ने आज गोली नहीं खाई है, वे सभी 13 फरवरी माॅपअप दिवस पर गोली अवश्य खाएं। यह कार्यक्रम समस्त शासकीय, शासकीय सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों, मदरसों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आयोजित किया गया।


      अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एन के जैन ने बताया कि डिवर्मिंग से बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है, उनके पोषण स्तर में सुधार होता है। साथ ही एनीमिया की स्थिति में भी सुधार होता है क्योंकि पेट में कृमि संक्रमण होने से बच्चों की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अतः सभी को डिवर्मिंग टैबलेट एल्बेंडाजोल अवश्य खानी चाहिए।

   कार्यक्रम में पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ विजयश्री शुक्ला ने कृमि संक्रमण से बचाव के तरीके, स्वच्छ आदतें, एनीमिया को दूर करने हेतु आयरन युक्त आहार आदि के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए सभी को व्यक्तिगत व पर्यावरणीय स्वच्छता, फल व सब्जियों को साफ पानी से धोने, हाथों की सफाई आदि स्वच्छ आदतें अपनाने पर बल दिया। 


      डीईआईसी मैनेजर डॉ रामबाबू कुमार ने बताया कि कृमि संक्रमण के लिए एकमात्र सुरक्षित और लाभकारी डिवर्मिंग टैबलेट एल्बेंडाजोल 400मिग्रा का उपयोग किया जाता है।

      राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल संचालन हेतु विभाग द्वारा समस्त अपर व उप मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में प्रत्येक विकासखंड में ड्यूटी लगाई गई, जिनके द्वारा नामित ब्लॉक एवं नगर क्षेत्र में भ्रमण किया गया व कार्यक्रम की मॉनिटरिंग की गई।

   कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका प्रिया मालवीया द्वारा किया गया।

     एलन हाउस पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम के अवसर पर डॉ एन के जैन अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नोडल अधिकारी डॉ रमाकांत स्वर्णकार, चिकित्सा अधिकारी डॉ शैलेश गुप्ता, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ विजय शुक्ला, डीईआईसी मैनेजर डॉ रामबाबू कुमार, प्रधानाचार्य विपिन कुमार तिवारी, उप प्रधानाचार्य मनीषा एंड्रियाज, नोडल अध्यापक रानू राजपूत, डॉ ए एस व्यास सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



आनन्द बॉबी चावला झांसी

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe