Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फर्रुखाबाद: विदाई के बाद सीधे इंटरव्यू देने पहुंची दुल्हन: आगरा में दूल्हा हाथ थामकर ले गया, बोला- पत्नी का हर कदम पर साथ दूंगा

 फर्रुखाबाद ब्रेकिंग 


विदाई के बाद सीधे इंटरव्यू देने पहुंची दुल्हन: आगरा में दूल्हा हाथ थामकर ले गया, बोला- पत्नी का हर कदम पर साथ दूंगा 


रिपोर्ट सौरभ दीक्षित फर्रुखाबाद 

आगरा में शादी की रस्मों के बाद दुल्हन की विदाई होनी थी। लेकिन, दूल्हा उसको विदा कर अपने घर ले जाने की जगह सरकारी नौकरी का इंटरव्यू दिलाने लेकर चला गया। दरअसल, दुल्हन ने शादी के पहले ही बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी वर्कर की वैकेंसी के लिए फॉर्म भर रखा था।


संयोग से इसी बीच दुल्हन की शादी तय हो गई। जिस दिन विदाई होनी थी, उसी दिन उसका इंटरव्यू भी था। दूल्हे ने दुल्हन की भावनाओं को समझा। उसने झटपट शादी की रस्में निपटाईं और दुल्हन को आगरा के विकास भवन ले गया। वहां दुल्हन ने शादी के जोड़े में ही इंटरव्यू दिया। मामला लाडूखेड़ा का है।


लाडूखेड़ा ब्लॉक मुख्यालय के रहने वाले मनोज कुशवाहा साइबर कैफे चलाते हैं। करीब 3 महीने पहले अनीशा कुशवाहा अपने किसी काम से उनके साइबर कैफे पर आई थीं। वह पास के ही गांव में रहती हैं। इस बीच दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। फिर दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।


दोनों ने अपने-अपने घर पर बात की, तो घरवाले भी उनकी शादी करने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद 21 फरवरी को मनोज और अनीशा की शादी हुई। शादी से एक दिन पहले ही अनीशा को पता चला कि रविवार को उसका आंगनबाड़ी वर्कर की पोस्ट के लिए इंटरव्यू है।


दुल्हन बनी अनीशा ने मनोज को बताया कि वो इंटरव्यू देना चाहती है। लेकिन, शादी के तुरंत बाद कैसे गांव से शहर पहुंचेगी? उसने कहा कि इंटरव्यू छोड़ देते हैं। लेकिन मनोज ने कहा कि परेशान न हो, मैं रास्ता निकालता हूं।


इसके बाद मनोज ने घरवालों को पूरी बात बताई। कहा कि शादी में फेरे की रस्में जल्दी पूरी कराकर विदाई करानी है। इसके बाद मनोज दुल्हन को विदा कराकर घर

ले जाने की जगह सीधे आगरा जिला मुख्यालय विकास भवन लेकर पहुंचा।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe