Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फर्रुखाबाद: लोहिया अस्पताल में 40 हजार रुपये के मुफ्त 'टेनेक्टेप्लाज' इंजेक्शन से बची हार्ट अटैक के मरीज की जान

 फर्रुखाबाद ब्रेकिंग 


: लोहिया अस्पताल में 40 हजार रुपये के मुफ्त 'टेनेक्टेप्लाज' इंजेक्शन से बची हार्ट अटैक के मरीज की जान।


रिपोर्ट सौरभ दीक्षित फर्रुखाबाद 

रविवार देर रात्रि हार्ट अटैक के शिकार हुए एक 45 वर्षीय व्यक्ति की जान फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में समय पर मिले त्वरित इलाज से बच गई। अस्पताल में मरीज को 40 हजार रुपये की कीमत वाला जीवनरक्षक 'टेनेक्टेप्लाज' इंजेक्शन बिल्कुल मुफ्त लगाया गया, जिससे उसकी स्थिति में तेजी से सुधार आया। जिले में यह दूसरा मौका है जब किसी मरीज को यह महंगा इंजेक्शन निशुल्क उपलब्ध कराया गया है।


अचानक सीने में उठा था तेज दर्द।


जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर जिले के हुलापुर गांव निवासी 45 वर्षीय ओविद को रविवार शाम अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। घबराए परिजन आनन-फानन में उन्हें लेकर लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे।


डॉक्टरों ने दिखाई तत्परता।


इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉ. दीपक तिवारी ने मरीज की प्राथमिक जांच की और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज पांडेय को सूचित किया। डॉ. पांडेय ने मरीज का त्वरित आकलन किया और ईसीजी (ECG) कराया। रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने बिना समय गवाए मरीज को 'टेनेक्टेप्लाज' इंजेक्शन देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया।


शासन द्वारा उपलब्ध कराया गया है यह जीवनरक्षक इंजेक्शन

डॉक्टर के निर्देश पर तत्काल फार्मासिस्ट को बुलाकर मरीज को यह जीवनरक्षक इंजेक्शन दिया गया। इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद ओविद को काफी राहत महसूस हुई और उनकी बिगड़ती हालत में सुधार दिखने लगा। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज पांडेय ने बताया कि शासन द्वारा हार्ट अटैक जैसे गंभीर और आपातकालीन मामलों के लिए यह बहुमूल्य इंजेक्शन अस्पतालों में उपलब्ध कराया गया है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों की भी जान बचाई जा सके।


कानपुर किया गया रेफर।


इलाज के बाद मरीज को कुछ समय तक लोहिया अस्पताल में ही डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया। जब ओविद की हालत पूरी तरह से स्थिर हो गई, तो बेहतर और आगे के इलाज के लिए उन्हें कानपुर के हृदय रोग संस्थान (कार्डियोलॉजी) रेफर कर दिया गया है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe