Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

अरवल्ली गुजरात: हैदराबाद में आयोजित ‘विंग्स इंडिया 2026’ में गुजरात को मिला ‘बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोशन ऑफ एविएशन इकोसिस्टम’ का पुरस्कार

 रिपोर्ट भरतसिंह आर ठाकोर अरवल्ली गुजरात 


*नागरिक उड्डयन क्षेत्र में गुजरात की विशेष उपलब्धि*


*हैदराबाद में आयोजित ‘विंग्स इंडिया 2026’ में गुजरात को मिला ‘बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोशन ऑफ एविएशन इकोसिस्टम’ का पुरस्कार*

*गांधीनगर,* गुजरात ने अन्य क्षेत्रों की तरह नागरिक उड्डयन क्षेत्र में भी विशेष उपलब्धि हासिल की है। 28 से 31 जनवरी, 2026 के दौरान हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे पर आयोजित ‘विंग्स इंडिया 2026’ सम्मेलन में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री के. राममोहन नायडू ने गुजरात को ‘बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोशन ऑफ सिविल एविएशन इकोसिस्टम’ के प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया है, यह जानकारी गुजरात के नागर विमानन आयुक्त श्री के. एल. बचाणी ने दी।


गुजरात के नागर विमानन आयुक्त श्री बचाणी ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री के करकमलों से दिया गया यह पुरस्कार गुजरात की उड्डयन क्षेत्र की मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी सुविधाओं तथा एयरक्राफ्ट लीजिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता देता है। गुजरात के साथ ही तेलंगाना और उत्तराखंड भी इस श्रेणी में संयुक्त रूप से विजेता रहे।


इसके अलावा, नागर विमानन आयुक्त ने कहा कि यह उपलब्धि मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात के विमानन क्षेत्र को आर्थिक विकास का मुख्य इंजन बनाने और अंतिम व्यक्ति तक हवाई कनेक्टिविटी पहुंचाने की राज्य सरकार की दूरदर्शिता को समर्पित है। यह सम्मान विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाएं विकसित करने और हवाई यात्रा को आम लोगों के लिए और भी सुलभ बनाने की गुजरात की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


उल्लेखनीय है कि इससे पहले गुजरात को ‘विंग्स इंडिया 2022’ में ‘बेस्ट स्टेट विद ए डेडिकेटेड आउटलुक फॉर द सेक्टर’ तथा ‘विंग्स इंडिया 2024’ में ‘बेस्ट स्टेट विद ए डेडिकेटेड लुकआउट फॉर एविएशन सेक्टर’ का अवॉर्ड भी मिल चुका है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe