विशाखापट्टनम में नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस कमिश्नर ने छात्रों को किया जागरूक
संवाददाता: मुकेश कुमार,स्टेट हेड
आंध्र प्रदेश।विशाखापट्टनम सिटी सिक्योरिटी काउंसिल द्वारा आज कंचरपलायम स्थित सरकारी केमिकल इंजीनियरिंग कॉलेज में एंटी-नारकोटिक्स जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।शहर के पुलिस कमिश्नर और भी.सी.एस.सी. के अध्यक्ष डॉ.शंखब्रत बागची ने कार्यक्रम को संबोधित किया।आपको बता दे कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को ड्रग्स के हानिकारक प्रभावों और सहपाठियों के दबाव से निपटने के तरीकों के बारे में जागरूक करना था।इस मौके पर पुलिस कमिश्नर ने छात्रों को समस्याओं की समय पर रिपोर्ट करने और ड्रग्स संबंधी सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1972 का उपयोग करने का सुझाव दिया।उन्होंने इस अभियान में 'ईगल्स' टीम की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।यह कार्यक्रम भी.सी.एस.सी. के संयुक्त सचिव पवन कार्तिक के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया,जिसमें कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. के.वी.रमना और भी.सी.एस.सी. सचिवालय की टीम ने सक्रिय सहयोग दिया।
.jpg)