Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

Etawah News: इटावा में आगजनी मामले में पुलिस पर लगा दवाब बनाने का आरोप। पिता व पुत्र ने लगाई न्याय की गुहार

 Etawah News: इटावा में आगजनी मामले में पुलिस पर लगा दवाब बनाने का आरोप। पिता व पुत्र ने लगाई न्याय की गुहार


रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 News 

ऊसराहार,इटावा: थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी रामनरेश पुत्र सुंदर सिंह ने अपने मकान के पास रखी झोपड़ी में आगजनी किए जाने और पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार 25 नवंबर 2025 की रात करीब 11 बजे विपक्षियों ने उसकी झोपड़ी में जानबूझकर आग लगा दी।


रामनरेश ने बताया कि घटना के समय वह अपने पुत्र के साथ गांव से जाने वाली बारात में गया हुआ था। आगजनी की घटना उसकी पत्नी ने देखी, जिसके बाद तत्काल डायल 112 पर सूचना दी गई। आग से झोपड़ी में रखा घरेलू सामान, करीब 10 कुंतल लकड़ी, बाजरे की पूड़ी, दो जामुन के पेड़, एक आम का पेड़ और एक कटहल का पेड़ जलकर राख हो गया। पीड़ित के अनुसार नुकसान करीब 50 हजार रुपये से अधिक का हुआ है।

पीड़ित ने इस संबंध में थाना ऊसराहार, भरतिया कोठी चौकी और इटावा एसएसपी कार्यालय में तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया।


रामनरेश का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद संबंधित दरोगा उनके घर पहुंचे और समझौते (राजीनामा) का दबाव बनाने लगे। पीड़ित के मुताबिक दरोगा जी ने राजीनामा न करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी।


पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस मामले में पुलिस पक्ष की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe