Etawah News: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयुष विभाग आयुर्वेद एवं अष्टांगयोग जागरूकता शिविर आयोजित किया गया
रिपोर्ट एम एस वर्म, मनोज कुमार TTN 24 NEWS
जसवंतनगर/इटावा: कस्बा के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयुष विभाग द्वारा आयोजित आयुर्वेद एवं अष्टांगयोग जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। डॉ एस पी सिंह आयुष मेडिकल ऑफिसर ने स्कूली छात्राओं को योगाभ्यास के दौरान नियमित योग करने के लाभ तथा होने वाली बीमारियों को कैसे दूर करें के बारे में बताया। बैनर पर लिखे श्लोक प्रज्ञापराधो ही सर्व रोगाणाम मूलकारणम कई वर्षों पहले ऋषि- मुनियों द्वारा दिए गए मंत्र अथ योगानुशासनम को समझाया। बताया कि नियमित योगा करने से शरीर की बीमारियों से बीमारी मुक्त हो जाते है। डॉ एस पी सिंह ने योगाभ्यास के दौरान योगा: आहार, निद्रा, ब्रह्मचरश्लोक: प्रज्ञापराधो ही सर्व रोगाणाम मूलकारणम
अष्टांग योग: यम नियम, आसन, प्राणायाम
चतुष्टांग योग: ताड़ आसन, त्रियक, कटचक्रासन, वृक्षासन, वज्रासन, शशांकासन, मंडूकासन, मार्केटसन मर्काटासन, उत्तानपादसन
प्राणायाम: कपाल भारती, नाडीसोधन, भ्रामरी जैसे कई योगा किए और सभी छात्राओं को योग करने के लिए कहा गया।
प्रधानाचार्या प्रज्ञा सिंह ने योगाचार्य डॉ एस पी सिंह का धन्यवाद किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाप मौजूद रहा।


