थाना कछौना पुलिस ने मारपीट मे संलिप्त सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया।
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
थाना कछौना पुलिस ने मारपीट की घटना मे संलिप्त सातअभियुक्त गणो को गिरफ्तार कर न्यायलय पेश किया है।अवगत कराना है दिनांक 25 जनवरी 2026 को प्रथम पक्ष सलीम पुत्र सज्जाद फिरदौस जहां पत्नी मोहम्मद सलीम निवासी ग्राम तकिया थाना कछौना जनपद हरदोई व द्वितीय पक्ष मोहम्मद नसीम पुत्र स्वर्गीय नन्हे बाबा निवासीगण गौसगंज रोड कस्बा थाना कछौना जनपद हरदोई के बीच में आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी स्थानीय पुलिस द्वारा उपरोक्त घटना को संज्ञान मे लेते हुए घायल व्यक्तियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया इस संबंध में दिनांक 28 जनवरी 2026 को वादिनी फिरदौस जहां पत्नी सलीम निवासी तकिया कछौना जनपद हरदोई की तहरीर के आधार पर थाना पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। जिसमें 12 नामजद अभियुक्त गणों तथा कुछ अन्य अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है। थाना कछौना पुलिस द्वारा उपरोक्त मारपीट की घटना में संलिप्त वांछित सात अभियुक्त गणो को गिरफ्तार किया गया है जमाल पुत्र हुसैन, आमिर पुत्र नसीम, रफीक पुत्र गफूर, अखिल पुत्र पूतन, फारुख पुत्र मोहम्मद हुसनैन, इरफान पुत्र शरीफ, सर्व निवासी गण तकिया थाना कछौना मोहम्मद शरीफ पुत्र नन्हे बाबा निवासी सदर बाजार थाना कछौना, जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया है शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगाई गई है जिन्हे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा ।गिरफ्तारी करने में उप निरीक्षक समीक्षा कटिहार उपनिरीक्षक शुभम मिश्रा हेड कांस्टेबल अरविंद कांस्टेबल तूफान कांस्टेबल बंटी मौजूद रहे
