Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी। प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने जनपद के न्यायिक अधिकारिओं के साथ की बैठक,

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।

 झाँसी

दिनांक: 31/01/2026


झांसी।माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने जनपद के न्यायिक अधिकारिओं के साथ की बैठक, 

झाँसी/ माननीय उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति श्री आलोक माथुर द्वारा आज न्यायालय परिसर का विस्तृत भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान माननीय न्यायमूर्ति महोदय ने न्यायालय परिसर की व्यवस्थाओं, स्वच्छता, सुरक्षा एवं न्यायिक कार्यप्रणाली का अवलोकन किया।

माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति जी एवम माननीय जनपद न्यायाधीश कमलेश कच्छल / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झांसी के द्वारा न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

इसके पश्चात न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारियों, जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों एवं विद्वान अधिवक्ताओं के साथ एक बैठक की गई। 

माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति महोदय द्वारा निर्माणाधीन बहुमंजिला न्यायालय भवन के कार्यों का भी अवलोकन किया गया। भ्रमण के क्रम में कार्यदायी संस्था के संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य को निर्धारित मानक, गुणवत्ता एवं समयबद्धता के अनुरूप शीघ्र पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी मृदुल चौधरी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ती द्वारा शिष्टाचार भेंट की गई ।

इस अवसर पर समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe