हरदोई मल्लावां मे श्री राम उत्थान एवं विकास समिति के तत्वाधान में नवां खिचड़ी भोज का हुआ आयोजन।
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर मल्लावां नगर में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मकर संक्रांति के दिन ही सूर्य उत्तरायण होते हैं और मान्यता के अनुसार इसी दिन से शुभ कार्य होना शुरू हो जाते हैं। श्री राम उत्थान विकास समिति कटरा गंगा रामपुर के तत्वाधान में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर नवीं खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ वहीं मल्लावां मुख्य चौराहे से आगे समाज सेवी विशाल जायसवाल ने भी खादी भंडार के सामने पंडाल लगाकर खिचड़ी भोज का शुभारंभ किया।मल्लावां राघोपुर रोड पर स्थित चन्दगीराम मिश्रा पत्रकार की समिति के सौजन्य से मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया जिसमें दोनों जगह पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय शंकर शुक्ला, गौ गीता गंगा रक्षा मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्यामू द्विवेदी ने खिचड़ी वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर चन्दगी राम मिश्रा पत्रकार, संजीव पाठक पत्रकार , संदीप पत्रकार ,रवींद्र शुक्ला पत्रकार, जितेंद्र पाठक पत्रकार छोटू यादव मंटू त्रिवेदी रामू त्रिपाठी सुधीर कुशवाहा शिव प्रकाश दीक्षित सत्यवेद सिंह अमन अंसारी साहिल शेख राहुल पटेल राहुल गुप्ता मयंक त्रिवेदी भास्कर मिश्रा सभासद तेज सिंह राठौर सभासद अविनाश शानू सीताराम विनय फौजी बंटी गुप्ता अन्नू गुप्ता मोहित सीलू सिंह अनिल मिश्रा एडबोकेट विजय कुमार गुप्ता विरेन्द्र द्विवेदी सार्थक गुप्ता गोविंद कुशवाहा डा, जेबी सक्सेना प्रधान लियाक़त शिवराज टेलर मैनुद्दीन विकास कुशवाहा विशाल विकास प्रिंस गुप्ता अंश मिश्रा शिवा गौरव सौरभ आदित्य आदि लोग मौजूद रहे


