*ब्रेकिंग न्यूज़ संभल*
*जिला ब्यूरो चीफ जगतपाल सिंह की खास रिपोर्ट*
*राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवा सम्मान के साथ मनाई विवेकानंद जयंती*
*विभिन्न क्षेत्रों की 20 सिद्धहस्त युवा प्रतिभाओं को दिया विवेकानंद अलंकरण*
*समाज, धर्म एवं राष्ट्र सेवा में रत युवाओं को निरंतर प्रोत्साहित करने का समिति सदस्यों ने लिया संकल्प*
भारतीय इतिहास संकलन समिति ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों की सिद्धहस्त 20 युवा प्रतिभाओ को सम्मानित करके भारतीय संस्कृति के अद्वितीय पुरोधा स्वामी विवेकानंद की जयंती समारोह पूर्वक धूमधाम से मनाई।नगर के आर्य समाज मंदिर में आयोजित स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि डॉ. अरविंद कुमार गुप्ता, सुशील गुप्ता भगत जी, मीनू रस्तोगी, कमल कांत तिवारी, नेहा मलय ने स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके माल्यार्पण किया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सुशील कुमार गुप्ता भगत जी ने कहा कि जिस ओर जवानी चलती हे उस ओर जमाना चलता है। अर्थात वरिष्ठ नागरिकों द्वारा अपने अनुभव साझा करके युवाओं का मार्गदर्शन हो और युवा अपने से बड़ों का सम्मान करते हुए धर्म समाज राष्ट्र की सेवा में अपना योगदान करें। तो इस देश को महान और विश्व गुरु बनने से कोई रोक नहीं सकता। मुख्य अतिथि सुभाष चंद्र शर्मा ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित स्वरचित कविता पाठ किया और विभिन्न क्षेत्रों में अपना विशेष स्थान बनाने वाले 20 युवाओं को सम्मानित करना प्रेरणादाई एवं परिणाम दायक सुकृत्य बताया। भारतीय इतिहास संकलन समिति के जिला संरक्षक डा. अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि व्यापार, राजनीति, समाज सेवा, शिक्षा, चिकित्सा, ज्योतिष, वकालत, प्रशासनिक कार्य, अध्यापन,योग एवं अन्य तकनीकी विधा में अपना विशेष स्थान रखने वाले पीयूष गुप्ता, हर्षित शर्मा, मयंक कुमार, कशिश कौशल, पीयूष वर्मा, वैभव गुप्ता, पंकज सांख्यधर, सत्यवीर सिंह पाल, शोभित शास्त्री, डॉ. सारा सक्सेना, डॉ. संकल्प त्रिवेदी, प्रिंस शर्मा एड., मयंक कुमार, अंकुश त्यागी, विकास कुमार वर्मा, स्वाति गुप्ता, आकाश गर्ग, गौरी शंकर चौधरी, राजेंद्र सिंह, सुबोधपाल आदि 20 युवा प्रतिभाओं को आज स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में सम्मानित किया गया है। बताया कि भविष्य में भी विभिन्न तरीकों से युवाओं को प्रोत्साहित किया जाता रहेगा। उन्होंने युवाओं से उठो जागो और लक्ष्य प्राप्त करने का संदेश देते हुए अपनी बात कही। भारतीय इतिहास संकलन समिति के मनीष चौधरी, अत्यंत त्यागी, उमेश सैनी, ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, अतुल कुमार शर्मा, चंद्रभान आर्य, आदि ने सभी 20 युवा प्रतिभाओं को शॉल ओढ़ाकर, भगवा पटका धारण करके, श्रीमद्भगवद्गीता ग्रंथ भेंटकर, विवेकानंद अलंकरण से सम्मानित किया। अंत में सामूहिक रुप से वंदे मातरम का गायन हुआ। युवा सम्मान समारोह की अध्यक्षता भारतीय इतिहास संकलन समिति के जिलाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने की। संचालन जिला महामंत्री सुबोध कुमार गुप्ता ने किया।
