मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व.सुशील मोदी की आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण
मुकेश कुमार-स्टेट हेड-बिहार/झारखंड
पटना(बिहार)।बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पद्मभूषण से सम्मानित दिवंगत नेता सुशील कुमार मोदी की जयंती के अवसर पर सोमवार को राजधानी पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजेंद्र नगर स्थित 'सुशील मोदी स्मृति पार्क' में उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्मृति पार्क पहुंचकर स्व. सुशील कुमार मोदी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।इस दौरान वातावरण अत्यंत भावुक रहा। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.प्रेम कुमार और विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने भी दिवंगत नेता को नमन किया।प्रतिमा अनावरण के दौरान सुशील मोदी की धर्मपत्नी श्रीमती जेसी जॉर्ज भी उपस्थित थीं।श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में भव्य कार्यक्रम
प्रतिमा अनावरण के पश्चात मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित जयंती समारोह में शामिल हुए।मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया और सुशील कुमार मोदी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बिहार की राजनीति के दिग्गजों का जमावड़ा लगा रहा,जहां वक्ताओं ने सुशील मोदी के बिहार के विकास में दिए गए योगदान और उनके व्यक्तित्व की चर्चा की।समारोह में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।प्रमुख उपस्थित लोगों में:
केंद्रीय मंत्री:गिरिराज सिंह,
राज्य मंत्री:विजय कुमार चौधरी(जल संसाधन), मंगल पाण्डे(स्वास्थ्य), रामकृपाल यादव(कृषि),डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल (उद्योग)।सांसद:रविशंकर प्रसाद,राधामोहन सिंह,
प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी,संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े।
जदयू राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा,पूर्व अध्यक्ष नंद किशोर यादव, विधायक संजीव चौरसिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।स्व.सुशील कुमार मोदी को बिहार की राजनीति का एक स्तंभ माना जाता है।उनके जयंती समारोह में जिस तरह सभी दलों के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता जुटे,वह उनके सार्वजनिक जीवन के प्रभाव को दर्शाता है।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उन्हें याद करते हुए राज्य के प्रति उनकी सेवाओं को अविस्मरणीय बताया।
इमेज

