रेहान ख़ान रिपोर्टर फर्रुखाबाद
9452755077
गणतंत्र दिवस सुरक्षा: फर्रुखाबाद पुलिस का सघन चेकिंग अभियान,संदिग्ध वाहनों, यात्रियों के सामान की जांच, कई चालान काटे
फर्रुखाबाद पुलिस ने गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एक सघन चेकिंग अभियान चलाया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में चलाया गया।अभियान के तहत रेलवे स्टेशन और आईटीआई (ITI) चौराहा क्षेत्र में शाम को सघन चेकिंग की गई। इस दौरान प्राइवेट बसों और अन्य वाहनों की तलाशी ली गई। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की।
सीओ सिटी और यातायात पुलिस ने डॉग स्क्वॉड के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और मुख्य बाजारों में गहन तलाशी अभियान चलाया। शहर कोतवाली, मऊदरवाजा क्षेत्र और थाना कादरी गेट में भी वाहनों के चालान काटे गए तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग की गई।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और शांति बनाए रखना है। यह विशेष अभियान रेलवे स्टेशन, आईटीआई चौराहा, रोडवेज, बीबीगंज और मऊदरवाजा क्षेत्रों में चलाया गया। इसमें थाना प्रभारी अजब सिंह, बीबीगंज चौकी इंचार्ज नितिन कुमार और एसआई पंकज कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
पुलिस ने जनता से किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति के बारे में तत्काल सूचना देने की अपील की है। अभियान के दौरान सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, शहर कोतवाली प्रभारी दर्शन सिंह सोनकी, थाना प्रभारी कपिल चौधरी, एसआई अमित गुप्ता और एसआई इमरान फरीद सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

