सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी
सहकारी भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए सक्षम गुप्ता
फतेहपुर की राजनीति में भूचाल! पहली ही सियासी एंट्री में सक्षम गुप्ता का बड़ा धमाका
फतेहपुर। जिले की राजनीति में उस वक्त बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब युवा नेता सक्षम गुप्ता ने राजनीति में कदम रखते ही सीधी और निर्णायक जीत दर्ज कर ली। भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद पर उनका निर्विरोध निर्वाचन न केवल राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा गया, बल्कि फतेहपुर के सत्ता-समीकरणों को भी नए सिरे से परिभाषित कर गया।राजनीति में पहली ही एंट्री में ऐसा करिश्मा कि गद्दावर से लेकर गद्दार कहे जाने वाले नेताओं तक बधाइयों की होड़ में नजर आए। समर्थन और संदेश दोनों साफ हैं—फतेहपुर की राजनीति को मिला है एक नया, मजबूत और प्रभावशाली चेहरा।खास बात यह है कि सक्षम गुप्ता अयाह-शाह विधानसभा क्षेत्र के विधायक विकास गुप्ता के सुपुत्र हैं, ऐसे में उनकी इस निर्विरोध ताजपोशी को राजनीतिक विरासत के साथ-साथ युवा नेतृत्व की मजबूत दस्तक के रूप में देखा जा रहा है।
सूत्रों की मानें तो यह निर्विरोध जीत महज एक पद तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे आने वाले बड़े राजनीतिक बदलावों की आहट माना जा रहा है। युवा नेतृत्व, संगठनात्मक पकड़ और रणनीतिक समझ ने पहली ही चाल में सियासी शतरंज की बिसात पलट दी।सियासी हलकों का कहना है—
यह सिर्फ एक चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि जिले की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत है। सक्षम गुप्ता की एंट्री ने यह स्पष्ट कर दिया है कि फतेहपुर की राजनीति अब नई दिशा और नई रफ्तार की ओर बढ़ चुकी है।
➡️सियासी विरासत की तीसरी दस्तकसूत्रों की मानें तो सक्षम गुप्ता की यह सियासी एंट्री परिवार की तीसरी पीढ़ी की अब तक की सबसे बड़ी और निर्णायक दस्तक मानी जा रही है।
इससे पहले दादाजी राधेश्याम गुप्ता प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं और भाजपा के गद्दावर चेहरों में शुमार हैं।
वहीं पिता विकास गुप्ता अयाह–शाह विधानसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार विधायक हैं।
अब तीसरी पीढ़ी के रूप में सक्षम गुप्ता ने सीधे सत्ता-संरचना वाले पद पर निर्विरोध जीत दर्ज कर
परिवार की राजनीतिक विरासत को नई धार और नई रफ्तार दे दी है।
राजनीतिक गलियारों में इसे अनुभव, विरासत और युवा रणनीति के संगम के रूप में देखा जा रहा है।
माना जा रहा है कि यह एंट्री फतेहपुर की राजनीति में दूरगामी असर छोड़ने वाली साबित होगी।



