Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

आजमगढ़: अन्ना हजारे समर्थक प्रेम सिंह और डब्बू ने रानीगढ़ सिद्धि जाकर अन्ना के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

 अन्ना हजारे समर्थक प्रेम सिंह और डब्बू ने रानीगढ़ सिद्धि जाकर अन्ना के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

अमित कुमार सिंह आजमगढ़

आजमगढ़। आजमगढ़ जनपद के जामुडीह निवासी प्रेम सिंह उर्फ डब्बू ने 2011 के अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के दौरान आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) समेत के कई जगहों पर नागरिकों, युवाओं के साथ जनलोकपाल विधेयक के समर्थन में सड़कों पर उतरकर व्यापक प्रदर्शन किया था। गांधीवादी विचारधारा से प्रेरित होकर, स्थानीय समर्थकों के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन और पर्चे बांटकर आंदोलन को देशव्यापी समर्थन दिया था। 

दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में अन्ना आंदोलन के मुख्य समर्थक और कई गतिविधियों में शामिल रहें।


जन समर्थन: शहर के युवा, छात्र और आम नागरिक भारी संख्या में अन्ना हजारे की अनशन और भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम के समर्थन में उनके साथ सड़कों पर उतर आए थे।


व्यापक विरोध: भ्रष्टाचार विरोधी जन आंदोलन के रूप में उन्होंने आजमगढ़ समेत कई जगहों में प्रदर्शन और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जो 16 अगस्त से शुरू हुए आंदोलन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे।


गांधीवादी दृष्टिकोण: आंदोलन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों का अनुसरण किया, जिससे स्थानीय लोग गहराई से प्रेरित थे।

उद्देश्य: मुख्य लक्ष्य एक मजबूत जनलोकपाल विधेयक को पारित कराना था, ताकि सार्वजनिक जीवन में भ्रष्टाचार को नियंत्रित किया जा सके। 

अन्ना हजारे के इस आंदोलन ने न केवल राष्ट्रीय स्तर पर, बल्कि आजमगढ़ जैसे स्थानीय स्तर पर भी भ्रष्टाचार के खिलाफ एक नई चेतना जगाई।


आज वो महाराष्ट्र के अहमदनगर स्थित रानेगढ़ सिद्धि जाकर पुनः उनसे आशीर्वाद लिए। उन्होंने बताया कि अन्ना हजारे से मिलना मेरे लिए हमेश से हो सौभाग्य की बात रही हैं।


अमित कुमार सिंह 

आजमगढ़

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe