रेहान ख़ान रिपोर्टर फर्रुखाबाद
9452755077
फर्रुखाबाद में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न, पुलिस ने फ्लैग मार्च किया, सीओ सिटी ने सुरक्षा का जायजा लिया
फर्रुखाबाद में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में पुलिस का कड़ा पहरा रहा। सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने स्वयं शहर का जायजा लिया।सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में थाना प्रभारी अजब सिंह, एसएसआई वीरेंद्र सिंह, बीबीगंज चौकी इंचार्ज नितिन कुमार, एसआई पंकज कुमार, एसआई मुनीर खान, कांस्टेबल सुभाष पांडेय, कांस्टेबल सौरव चौधरी और कांस्टेबल विनीत चौधरी सहित भारी पुलिस बल ने फ्लैग मार्च किया। यह फ्लैग मार्च थाना मऊ दरवाजा से बीबीगंज तक निकाला गया।जुमे की नमाज के मद्देनजर मस्जिदों के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। सुबह से ही पुलिस अलर्ट पर थी और सुरक्षा व्यवस्था का लगातार जायजा लिया जा रहा था।मस्जिद जान अली खां और जामा मस्जिद सहित शहर की सभी मस्जिदों में नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई। नमाज अदा करने के बाद नमाजी सीधे अपने-अपने घरों को लौट गए।
जामा मस्जिद समेत कई प्रमुख मस्जिदों पर जुमे की नमाज के दौरान पुलिस की कड़ी निगरानी रही। कोतवाली प्रभारी दर्शन सोनकी भी भारी फोर्स के साथ पुलगालिब तिराहा होते हुए जामा मस्जिद पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इसी दौरान, बीबीगंज चौकी इंचार्ज नितिन कुमार ने पुलिस बल के साथ चाइनीज मांझे के खिलाफ अभियान चलाया। उन्होंने कई दुकानों की जांच की और दुकानदारों को चेतावनी दी कि चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


