रेहान ख़ान रिपोर्टर फर्रुखाबाद
9452755077
फर्रुखाबाद में रेलवे रोड मानक के विरोध में धरना,व्यापार मंडल मिश्रा गुट का चौक चौराहे पर प्रदर्शन, व्यापारी न्याय की मांग
फर्रुखाबाद में रेलवे रोड के मानकों के विरोध में आज, 19 जनवरी सोमवार को दोपहर 12 बजे चौक चौराहे पर एक धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस प्रदर्शन का आयोजन नगर उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट, नगर युवा उद्योग व्यापार मंडल और इससे संबद्ध अन्य व्यापार मंडलों द्वारा किया जा रहा है।धरने का नेतृत्व महिला जिलाध्यक्ष सोनी शुक्ला, नगर युवा अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव और नगर महामंत्री राकेश सक्सेना करेंगे। इसमें सभी सम्मानित जिला पदाधिकारी, नगर पदाधिकारी, नगर युवा संरक्षक आनंद प्रकाश मुन्ना गुप्ता, नगर संयुक्त महामंत्री राम जी पाठक, नगर चेयरमैन सरदार जगदीप सिंह छाबड़ा और नगर प्रभारी ठाकुर सर्वेंद्र सिंह सहित अन्य सदस्य शामिल होंगे।
नगर अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इखलाक खान शहर से बाहर होने के कारण धरने में उपस्थित नहीं हो पाएंगे। हालांकि, उन्होंने नगर उद्योग व्यापार मंडल की ओर से प्रदर्शन को पूर्ण सहयोग और समर्थन देने का आश्वासन दिया है।
व्यापार मंडल ने सभी सम्मानित व्यापारियों और पदाधिकारियों से धरने में शामिल होकर इसे सफल बनाने का अनुरोध किया है, ताकि रेलवे रोड के व्यापारियों को न्याय मिल सके। यह जानकारी नगर अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इखलाक खान ने दी।
