सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी
*अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, फतेहपुर की मासिक बैठक हुई संपन्न*
दिनांक 05.01.2026 को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, फतेहपुर की मासिक बैठक व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बृजेश सोनी के आवास में संपन्न हुई।**बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी संजय गुप्ता और विशिष्ट अतिथि के रूप में विनोद गुप्ता जी उपस्थित रहे।*
*बैठक का संचालन जिला महामंत्री रज्जन गुप्ता और विनोद सिंह चंदेल ने संयुक्त रूप से किया।*
*बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बृजेश सोनी ने बताया कि आगामी 8 जनवरी को लखनऊ में प्रदेश और जिला कार्यकारिणी की बैठक होना है,जिसमें फतेहपुर जनपद से 100 व्यापारी और पदाधिकारियों की सहभागिता होना सुनिश्चित किया गया है। लखनऊ प्रतिभाग के संबंध में सभी विधानसभाओं का दो दिवसीय सघन दौरा करा जाएगा। साथ ही फतेहपुर व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल ,राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल जी के साथ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलेगा और फतेहपुर जनपद के पीड़ित पटाखा व्यापारियों की पीड़ा बताएगा।*
*जिला प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि व्यापार मंडल द्वारा शीघ्र ही जनपद के सभी कस्बों में बृहद स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर सभी स्तर के अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ा जाएगा।जिससे जनपद के सभी व्यापारियों को प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके।*
*व्यापार मंडल के जिला संरक्षक विनोद गुप्ता ने बताया कि हमारा व्यापार मंडल सभी छोटे और बड़े व्यापारियों का सम्मान करता है और उनके प्रत्येक समस्या की लड़ाई लड़ता है।उन्होंने आगे कहा कि जनपद के भ्रष्ट अधिकारियों की एक सूची बना ली गई है जिसे वह आगामी 8 तारीख को लखनऊ में होने वाली प्रदेश स्तरीय मीटिंग में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल जी को सौंपेंगे।उन्होंने आगे कहा कि फतेहपुर जनपद के किसी भी व्यापारी का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।*
*बैठक में मुख्य रूप से संजय गुप्ता,विनोद गुप्ता,रज्जन गुप्ता, कुलदीप सिंह भदौरिया,संजय सिंह जौहरी,मो आसिफ एड,विनोद सिंह चंदेल,हिमांशु श्रीवास्तव,धीरज बाल्मीकि,शिवम तिवारी,उमेश मौर्य एड,मो समी खा,अनीस,मो अलीम, प्रिंस गुप्ता,मो मुकीम,शिवम तिवारी, मोनू गुप्ता,मो गाज़ी, रामबाबू, देवा सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।*
