लोकेशन आलोट जिला संवाददाता डॉ सुनील चोपड़ा
गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित, भारत माता तथा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया
श्री राजेश्वर पब्लिक स्कूल धरोला में गणतंत्र दिवस पर प्राचार्य भरत आंजना संचालक इन्दर आंजना ने भारत माता तथा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम का प्रारंभ थ्वजारोहण तथा राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने गीत, भाषण, कविता नृत्य आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय प्राचार्य एवं विद्यालय संचालक ने भाषण दिए। कार्यक्रम का संचालन हरिओम शर्मा ने किया।इस दोरान समस्त स्टाफ़ सहित छात्र छात्राये उपस्थित रहें।
फोटो,
